लाइव न्यूज़ :

विवाद के बीच भाजपा विधायक ने नेतृत्व से कहा : हमें मंच मुहैया कराएं व हमारी बात सुनें

By भाषा | Updated: June 8, 2021 17:46 IST

Open in App

बेंगलुरू, आठ जून कर्नाटक विधानसभा में सरकार के मुख्य सचेतक वी सुनील कुमार ने मंगलवार को पार्टी नेतृत्व से अनुरोध किया कि विधायकों और कार्यकर्ताओं को अपनी बात रखने के लिए एक "मंच" मुहैया कराया जाए।

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को हटाए जाने को लेकर चल रही अटकलों के बाद, भाजपा विधायक कुमार ने पार्टी के हालिया घटनाक्रम पर भी चिंता जतायी।

कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘पिछले तीन दिनों में मीडिया में आ रही टिप्पणियां पार्टी के हित के लिए ठीक नहीं हैं। कुछ लोगों की टिप्पणियां सभी विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के समान नहीं हैं। हम अपनी राय मीडिया को नहीं बता सकते, पार्टी नेताओं से अनुरोध है कि हमारी बात सुनने के लिए हमें एक मंच प्रदान करें।’’

उन्होंने इस ट्वीट में भाजपा के कर्नाटक प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, एक अन्य राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि और कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील को भी टैग किया है।

एक अन्य भाजपा विधायक ने भी इसी तरह का विचार व्यक्त किया। उन्होंने नाम नहीं प्रकाशित करने के अनुरोध के साथ पीटीआई-भाषा से कहा कि कुछ विधायकों द्वारा सार्वजनिक बयान देने सहित हालिया घटनाक्रम पार्टी के लिए ठीक नहीं हैं।

उन्होंने कहा, "पार्टी तथा सरकार को लेकर हम में से कई लोगों के अपने विचार हैं, लेकिन हर कोई मीडिया के सामने अपनी बात नहीं रख सकता क्योंकि हम पार्टी लाइन को पार नहीं करना चाहते हैं।"

विधायकों और पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के लिए अपनी राय रखने की खातिर एक उपयुक्त मंच का अनुरोध करते हुए उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं को भिन्न-भिन्न विचारों को सुनना चाहिए और विचारों का आदान-प्रदान होना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘हम पार्टी और सरकार के कामकाज को लेकर अपनी चिंताएं वरिष्ठ नेताओं के सामने रखना चाहते हैं ... यह नेतृत्व के मुद्दे को लेकर नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि 50 से अधिक विधायकों की ऐसी ही भावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन