लाइव न्यूज़ :

पटना में प्रचंड गर्मी के बीच धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान बिगड़ी लोगों की तबीयत, जुट रही भारी भीड़, बागेश्वर धाम वाले बाबा बोले- दिव्य दरबार नहीं लगाएंगे

By विनीत कुमार | Updated: May 15, 2023 08:34 IST

पटना में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के आयोजन में लाखों लोगों की भीड़ जुट रही है। रविवार को कथा सुनने करीब 5 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे। भीड़ को संभालना प्रशासन के लिए भी बड़ी चुनौती बना हुआ है। इस बीच प्रचंड गर्मी से स्थिति रविवार को कुछ ज्यादा खराब हो गई।

Open in App

पटना: बिहार में इन दिनों बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की खूब चर्चा है। धीरेंद्र शास्त्री पटना के तरेत पाली मठ में हनुमंत कथा सुना रहे हैं। ऐसे में खूब भीड़ जुट रही है। रविवार को भी करीब 5 लाख लोग तरेत पाली मठ में धीरेंद्र शास्त्री को सुनने के लिए पहुंचे। हालांकि, करीब 42 डिग्री की प्रचंड गर्मी से कुछ भक्तों की तबीयत खराब हो गई। हालात को देखते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने खुद लोगों को कम संख्या में कथा सुनने आने के लिए कहा। 

उन्होंने कहा कि लोग घर पर ही टीवी या सोशल मीडिया आदि के जरिए कथा सुने। धीरेंद्र शास्त्री ने मंच से अनुरोध किया कि जो लोग कथा सुनने के लिए घर से निकल चुके हैं या आधे रास्ते में हैं, वे भी लौट जाएं। साथ ही रविवार के कार्यक्रम को भी तय समय से करीब 15 मिनट पहले 6.45 बजे समाप्त करने की घोषणा भी कर दी गई।

गर्मी के बीच भारी भीड़, नहीं लगेगा दिव्य दरबार

धार्मिक आयोजन में लोगों की भारी भीड़ जुटने से गर्मी के बीच उन्हें संभालने में प्रशासन के भी पसीने छूट रहे हैं। कुछ श्रद्धालुओं की खराब होती तबीयत के बीच बागेश्वर धाम वाले बाबा ने यह ऐलान किया सोमवार को लगने वाला दिव्य दरबार नहीं लगेगा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इसे लेकर अंतिम फैसला सोमवार को सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बता दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कथा पूरे पांच दिन चलेगी। उन्होंने कहा कि भारी भीड़ को देखते हुए दिव्य दरबार को बंद करने का फैसला कर रहे हैं। फिर कभी बिहार आएंगे तो दिव्य दरबार लगाया जाएगा।

बागेश्वर धाम वाले बाबा ने मंच से कहा कि वो कथा किसी काम की नहीं है, जिससे किसी की हानि हो जाए। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसलिए दिव्य दरबार को विराम रखना होगा। उन्होंने कहा कि काथा पांचों दिन चलती रहेगी।

बताते चलें कि पटना जिला प्रशासन ने धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम के दौरान आतंकी हमले का अलर्ट भी जारी किया है। आशंका जताई गई है कि आतंकी संगठन आईईडी से ब्लास्ट कर सकते हैं।

टॅग्स :पटनाबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया