लाइव न्यूज़ :

बिहार: नौकरी देने की सियासत के बीच सरकार ने उर्दू कर्मियों को दिया नियुक्ति पत्र, भापजा-केंद्र पर साधा निशाना

By एस पी सिन्हा | Updated: November 3, 2022 17:05 IST

इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने दिल्ली की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा समाज में गड़बड़ी का माहौल बना रही है। ऐसे में उन्होंने यह भी कहा कि समाज में नफरत फैलाने का काम भाजपा के लोग ही कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में आज उर्दू कर्मियों को नियुक्ति पत्र दिया गया है। ये नियुक्ति पत्र बिहार के सीएम नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बांटी है। इस दौराम सीएम नीतीश कुमार ने भाजपा पर जमकर निशाना भी साधा है।

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उर्दू अनुवादक व अन्य उर्दू कर्मियों को आज नियुक्ति पत्र दिया है। इस दौरान सभी नवनियुक्त उर्दू कर्मियों को बधाई देते हुए बेहतर तरीके से काम करने का मन्त्र भी दिया है। 

भाजपा और केंद्र पर सीएम नीतीश कुमार ने साधा निशाना

नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में भाजपा और केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार पिछड़े राज्यों की कोई मदद नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार की बहुत पुरानी मांग है विशेष राज्य का दर्जा, पर केंद्र इस मांग पर चुप्पी साध चुका है और कोई जवाब नहीं मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिला होता तो यहां और भी ज्यादा विकास होता। महागठबंधन सरकार का पक्ष लेते हुए उन्होंने कहा कि वे अपने बल पर राज्य का विकास कर रहे हैं। 

दिल्ली सरकार समाज में बना रही है गड़बड़ी का माहौल- सीएम नीतीश

नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि दिल्ली की सरकार समाज में गड़बड़ माहौल बना रही है, उसका कोई ठिकाना नहीं है वह कब क्या कर देगी? भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि समाज में नफरत फैलाने का काम भाजपा के लोग ही कर रहे हैं। माहौल बिगड़ने कि कोशिश की जा रही है। लेकिन बिहार के लोग सब समझते हैं। समाज में जहर घोलने का काम भी भाजपा ही कर रही है। 

सीएम नीतीश बोलें- सद्भाव और प्रेम का माहौल बना रहे

नीतीश कुमार ने कहा कि आजकल जो माहौल उत्पन्न करने की कोशिश हो रही है वह तो गड़बड़ है। हम चाहते हैं कि सब जगह सद्भाव और प्रेम का माहौल रहे। 2005 से ही हम यही शब्द बोलते रहें और करते रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग शुरू से ही लगे हुए हैं। 

इसलिए उर्दू को दिया गया महत्व- सीएम नीतीश 

2008 में हमने तय किया कि जितने भी स्कूल हैं, उसमें उर्दू के लिए भी बहाली होनी चाहिए। माध्यमिक विद्यालय में भी उर्दू शिक्षकों की बहाली होनी चाहिए। ऐसा हमने किया, ऐसा इसलिए किया ताकि उर्दू की जानकारी लोगों को हो। हम तो जितना चाहते हैं उतना बहाली नहीं हुई है।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारतेजस्वी यादवBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल