लाइव न्यूज़ :

कोविड की नयी चिंताओं के बीच कर्नाटक सरकार ने कई उपायों की घोषणा की, बूस्टर खुराक की योजना

By भाषा | Updated: November 27, 2021 23:00 IST

Open in App

बेंगलुरू, 27 नवंबर कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन को लेकर पैदा हुयी चिंता और संक्रमण के लिहाज से कर्नाटक में नए क्षेत्रों के उभरने के बीच राज्य सरकार ने शनिवार को एहतियाती उपायों की घोषणा की और कहा कि उसने कोविड-19 रोधी टीके की बूस्टर खुराक देने के लिए केंद्र से अनुमति मांगी है।

सरकार द्वारा घोषित उपायों में हवाई अड्डों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच में तेजी, सीमाओं पर जांच बढ़ाना, शैक्षणिक संस्थानों को अपने सार्वजनिक कार्यक्रमों को स्थगित करने के लिए कहना आदि शामिल हैं। राज्य सरकार ने यह भी संकेत दिया कि आने वाले दिनों में कोविड मामलों और स्थिति के आधार पर कुछ कड़े कदम उठाए जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को मौजूदा स्थिति और एहतियाती उपायों के संबंध में वरिष्ठ मंत्रियों, अधिकारियों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और कोविड सलाहकार टीम के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की।

राजस्व मंत्री आर. अशोक ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, "बूस्टर खुराक के संबंध में हमने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है। मंजूरी मिलने पर इसे प्राथमिकता के आधार पर अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को दिया जाएगा। हमें एक सप्ताह में मंजूरी मिल सकती है।"

उन्होंने कहा कि केरल और महाराष्ट्र से राज्य में आने वाले लोगों के लिए आरटी-पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो