कोविड-19 प्रतिबंधों के बीच महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने किया मंदिर में दर्शन

By भाषा | Updated: July 18, 2021 21:45 IST2021-07-18T21:45:23+5:302021-07-18T21:45:23+5:30

Amidst Kovid-19 restrictions, Maharashtra government minister visited the temple | कोविड-19 प्रतिबंधों के बीच महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने किया मंदिर में दर्शन

कोविड-19 प्रतिबंधों के बीच महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने किया मंदिर में दर्शन

नासिक, 18 जुलाई कोविड-19 के कारण आम लोगों के लिए महाराष्ट्र के धार्मिक स्थल बंद रहने के बीच राज्य के आवास मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता जितेंद्र आव्हाड ने यहां रविवार को गणेश मंदिर में दर्शन किया और आरती की जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने उनकी आलोचना की है।

सूत्रों ने बताया कि आव्हाड ने गंगापुर रोड पर स्थित प्रसिद्ध नवश्य गणपति मंदिर में दर्शन किया और आरती की। इसके बाद वह त्र्यंबकेश्वर होते हुए मुंबई के लिए निकल गए।

उल्लेखनीय है कि नासिक जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस जनित महामारी के चलते शनिवार को पर्यटन स्थलों पर लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया था। इस बीच, भाजपा ने धार्मिक स्थलों पर लोगों को जाने की अनुमति देने के मुद्दे पर सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Amidst Kovid-19 restrictions, Maharashtra government minister visited the temple

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे