लाइव न्यूज़ :

भाजपा के 'बटेंगे तो कटेंगे' नारे के बीच ममता ने कहा, - धर्म, जाति के आधार पर लोगों के विभाजन को रोकने के लिए जान देने को तैयार हूं

By रुस्तम राणा | Updated: November 7, 2024 21:04 IST

ममता ने छठ पूजा के अवसर पर कोलकाता में कहा, ‘‘ऐसे लोग हैं जो लोगों के बीच विभाजन पैदा करना चाहते हैं। लेकिन मैं वह नहीं चाहती। मैं अपनी जान तक देने को तैयार हूं लेकिन कोई विभाजन नहीं होने दूंगी।

Open in App
ठळक मुद्देममता ने छठ पूजा के अवसर पर कोलकाता में कहा, ऐसे लोग हैं जो लोगों के बीच विभाजन पैदा करना चाहते हैंबंगाल सीएम ने कहा, हर धर्म की अपनी विशेषताएं हैं, मैंने किसी धर्म के खिलाफ कभी नहीं बोलामुख्यमंत्री ने कहा, यह भारत है जहां सभी धर्मों, जातियों और पंथ के लोग साथ रहते हैं

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह धर्म और जाति के आधार पर लोगों के विभाजन को रोकने के लिए अपनी जान तक कुर्बान करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भारत में लोग चाहे किसी भी धर्म, जाति और पंथ के हों, एकसाथ रहते हैं तथा कोई भी व्यक्ति दूसरों से श्रेष्ठ नहीं है। 

ममता ने छठ पूजा के अवसर पर कोलकाता में कहा, ‘‘ऐसे लोग हैं जो लोगों के बीच विभाजन पैदा करना चाहते हैं। लेकिन मैं वह नहीं चाहती। मैं अपनी जान तक देने को तैयार हूं लेकिन कोई विभाजन नहीं होने दूंगी। हर धर्म की अपनी विशेषताएं हैं। मैंने किसी धर्म के खिलाफ कभी नहीं बोला।’’ तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि छठ पूजा पश्चिम बंगाल में बिहार से कहीं अधिक की जाती है जहां यह एक लोकप्रिय पर्व है। 

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह भारत है जहां सभी धर्मों, जातियों और पंथ के लोग साथ रहते हैं। कोई भी श्रेष्ठ या निम्न नहीं है -- भले ही वह ब्राह्मण, एससी (अनुसूचित जाति), एसटी (अनुसूचित जनजाति) या किसी अन्य धार्मिक समूह का क्यों न हो। हम इस एकता को खत्म नहीं होने देंगे।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘बंगाल में, यह परंपरा आजादी के समय से है। देश के स्वाधीनता संघर्ष में सर्वाधिक योगदान देने के मामले में पंजाब के बाद बंगाल का ही स्थान है।’’ पश्चिम बंगाल सरकार ने छठ पूजा के अवसर पर सभी कार्यालयों में दो दिन के अवकाश की घोषणा की है। 

इनपुट भाषा एजेंसी

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो