लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापठक के बीच, सुप्रिया सुले ने सोनिया गांधी से की मुलाकात

By भाषा | Updated: March 25, 2021 16:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मार्च महाराष्ट्र के गृह मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद राज्य में जारी राजनीतिक उठापठक के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की नेता सुप्रिया सुले ने कांग्रेस की अंतिरम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।

भाजपा इस राजनीतिक संकट के कारण महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर रही है।

सुले ने ट्वीट किया, ‘‘ बहुमूल्य मार्गदर्शन के लिए माननीय सोनिया गांधी जी आपका शुक्रिया। आपके साथ बात करके हमेशा अच्छा लगता है।’’

इस समय इस मुलाकात के कई मायने हैं क्योंकि मुम्बई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह के राज्य के गृह मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद महाविकास आघाडी सरकार काफी परेशानियों में घिर गयी है। सिंह ने आरोप लगाया है कि राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पुलिस कर्मियों को हर महीने 100 करोड़ रुपये वसूलने को कहा था।

शिवसेना, रांकापा और कांग्रेस महाविकास आघाडी सरकार का हिस्सा हैं।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा था, जिसमें राज्य के मुख्य सचिव से कानून व्यवस्था को लेकर ‘स्थिति रिपोर्ट’ तलब करने का अनुरोध किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए