लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में गुटबाजी के बीच कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया एक ही हेलीकॉप्टर पर हुए सवार, कांग्रेसियों ने ली राहत सांस

By भाषा | Updated: December 1, 2019 20:38 IST

ज्योतिरादित्य सिंधिया इस साल लोकसभा चुनाव में अपनी परंपरागत सीट गुना से हार गये थे। उसके बाद से राजनीतिक गलियारों में अफवाहें चल रही थीं कि वह कांग्रेस से नाराज हैं।

Open in App

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच कथित रूप से चल रही गुटबाजी की खबरों के बीच ये दोनों नेता शनिवार को एक शादी समारोह में एक ही हेलीकॉप्टर में गये। इससे मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

सिंधिया इस साल लोकसभा चुनाव में अपनी परंपरागत सीट गुना से हार गये थे। उसके बाद से राजनीतिक गलियारों में अफवाहें चल रही थीं कि वह कांग्रेस से नाराज हैं। हालांकि, ग्वालियर के पूर्व राजघराने के वंशज सिंधिया ने कई बार इन अफवाहों को बेबुनियाद एवं गलत बताया था।

पार्टी सूत्रों के अनुसार सिंधिया को मुरैना जिले के जौरा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा के परिवार में किसी की हो रही शादी में ग्वालियर से मुरैना सड़क मार्ग से जाना था। लेकिन, कमलनाथ के आने की सूचना मिलने पर उन्होंने उन्हें फोन किया। उसके बाद दोनों नेताओं ने एक ही हेलीकॉप्टर से ग्वालियर से मुरैना जाने का फैसला किया।

दोनों नेता उसी हेलीकॉप्टर से वापस ग्वालियर भी आये। मालूम हो कि दो दिन पहले ही कांग्रेस के एक विधायक ने दावा किया था कि यदि सिंधिया कोई भी नया दल बनाते हैं तो वह पहले नेता होंगे, जो उसमें शामिल होंगे।

कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि कमलनाथ एवं सिंधिया का एक ही हेलीकॉप्टर में सफर कर कुछ पल साथ बिताना मध्य प्रदेश के पार्टी नेताओं के लिए एक अच्छी खबर है और इससे पार्टी में खुशी की लहर दौड़ गई है। पोहरी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक सुरेश राठखेडा ने रविवार को कहा कि ऐसी कोई संभावना नहीं है कि सिंधियाजी कोई नई पार्टी बनायें। 

टॅग्स :ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियाकमलनाथकांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल