लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बीच चंडीगढ़ में लोग बाल कटवाने और कुत्ते को टहलाने जैसे कामों के लिए लोग मांग रहे हैं कर्फ्यू पास, विस्तार से पढ़ें

By भाषा | Updated: March 27, 2020 17:43 IST

प्रशासन से एक आग्रह में फ्लैट में रहने वाले चंडीगढ़ के निवासी ने कुत्ते को बाहर ले जाने के लिए पास की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देमोहाली में जिला प्रशासन से सुबह और शाम को टहलने के लिए कर्फ्यू पास देने की मांग की गई।कुछ अतिविशिष्ट लोगों की ओर से भी अपने सुरक्षाकर्मी और रसोइये के लिए पास देने के अनुरोध मिले हैं।

चंडीगढ़पंजाब और चंडीगढ़ में प्रशासन को आवेदन भेजकर लोग कुत्ते को टहलाने और नाई को घर पर ही बुलाने के लिए कर्फ्यू पास (अनुमति पत्र) दिए जाने की अनुमति मांग रहे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सख्ती से लॉकडाउन को लागू करने और लोगों के घरों तक जरूरी सामानों को पहुंचाने की जद्दोजहद में लगे राज्य और केंद्र शासित क्षेत्र के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे बिना उचित कारणों के कर्फ्यू पास के लिए आवेदन नहीं करें।

कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर देशव्यापी बंदी को कड़ाई से लागू करने के लिए पंजाब और चंडीगढ़ के प्रशासन ने कर्फ्यू की घोषणा की हुई है। चंडीगढ़ प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, '' कर्फ्यू पास लेने के लिए लोग बेहद अजीब अनुरोध के साथ आ रहे हैं।

ऐसे ही एक आग्रह में फ्लैट में रहने वाले चंडीगढ़ के निवासी ने कुत्ते को बाहर ले जाने के लिए पास की मांग की। ऐसे ही दूसरे अनुरोध में दुकानें बंद होने का हवाला देते हुए बाल कटवाने के लिए नाई को घर बुलाने के लिए पास देने की मांग की गई थी।''

इसी तरह, मोहाली में जिला प्रशासन से सुबह और शाम को टहलने के लिए कर्फ्यू पास देने की मांग की गई। मोहाली के उप प्रभागीय मेजिस्ट्रेट हिमांशु जैन ने पीटीआई-भाषा से कहा, '' हमें लोगों की तरफ से सुबह और शाम को टहलने जाने के लिए कर्फ्यू पास देने के अनुरोध मिले हैं। ऐसे लोगों ने तर्क दिए हैं कि प्रतिबंध लगाए जाने से उनका टहलना रूक गया है और वह स्वस्थ महसूस नहीं कर रहे हैं।''

अधिकारियों ने बताया कि कुछ अतिविशिष्ट लोगों की ओर से भी अपने सुरक्षाकर्मी और रसोइये के लिए पास देने के अनुरोध मिले हैं। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के अनुरोध करने वाले लोग हालात की गंभीरता को नहीं समझते हैं।

साथ उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात को बेहतर तरह से निपटने के लिए लोगों को प्रशासन की मदद करनी चाहिए। कर्फ्यू लगने के बाद से अकेले पंजाब के खरड़ शहर से ही करीब दो हजार लोगों की तरफ से प्रशासन को पास के अनुरोध प्राप्त हुए हैं।

हालांकि, अधिकारियों ने दावा किया कि सब्जी विक्रेताओं, केमिस्ट संघ और राशन की दुकान वालों को दैनिक जरूरतों के सामान की आपूर्ति के लिए पास दिए गए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसचंडीगढ़पंजाबहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?