लाइव न्यूज़ :

सियाचिन हिमखंड: 36 सालों से जहां जारी है बेमायने की जंग, उसे अब पर्यटकों के लिए खोला गया

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 27, 2020 18:57 IST

चीन के साथ पूर्वी लद्दाख में जारी तनाव के बीच भारतीय सेना ने नागरिकों के लिए सियाचिन के रास्‍ते खोल दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसियाचिन हिमखंड को अब पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है।सियाचिन हिमखंड दुनिया का सबसे ऊंचाई वाला युद्धस्थल है।चीन के साथ सीमा पर तनावपूर्ण माहौल के बीच यह भारत का एक बड़ा कदम है।

जम्मू। यह एक चौंकाने वाली खबर है कि 36 सालों से जिस सियाचिन हिमखंड पर दो देशों की फौजों के बीच बेमायने की जंग जारी है उसे अब पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। जानकारी के लिए सियाचिन हिमखंड दुनिया का सबसे ऊंचाई वाला युद्धस्थल है। हालांकि इस कदम को चीन के साथ सीमा पर चल रहे विवाद के साथ जोड़ते हुए कहा जा रहा है कि चीन के साथ सीमा पर तनावपूर्ण माहौल के बीच यह भारत का एक बड़ा कदम है।

सेना ने सियाचिन बेस कैंप और लद्दाख में कुमार पोस्ट को नागरिकों के लिए खोल दिया है। दुनिया के सबसे ऊंचे नान-पोलर ग्लेशियर खोलने का फैसला पिछले साल अक्टूबर में ही हो चुका था। लेकिन इसे लागू करने का फैसला चीन के साथ सीमा पर तनाव के बीच उठाया गया है।

जानकारी के मुताबिक सियाचिन बेस कैंप लेह से करीब 225 किलोमीटर उत्तर में है। अभी यह खारदुंग ला पास और नुब्रा नदी चीन से तनाव के बीच के किनारे बनी ब्लैक टॉप रोड से जुड़ा है। बेस कैंप करीब 11,000 फीट की ऊंचाई पर है। जबकि कुमार पोस्ट 15,000 फीट ऊंचाई पर।

सियाचिन जाने के लिए सेना द्वारा परमिशन दिया जाएगा। इसके लिए टूरिस्टों को अप्लाई करना होगा, जिसके बाद वहां से अनुमति मिलेगी। अनुमति मिलने के बाद सेना की निगरानी में ही पर्यटक घूम सकेंगे। बता दें कि सियाचिन का तापमान बहुत कम रहता है और वहां आम लोगों को जाना मुश्किल भरा हो सकता है। फिलहाल लेह से 40 किलोमीटर के दायरे में ही गैर-स्थानीय लोग जा सकते हैं।

इतना जरूर था कि दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धस्थल सियाचिन हिमखंड के प्रति एक कड़वी सच्चाई यह है कि इस युद्धस्थल पर भारत व पाक की सेनाओं को इस साल 13 अप्रैल को 36 साल हो चुके हैं बेमायने की जंग को लड़ते हुए। यह विश्व का सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित युद्धस्थल ही नहीं बल्कि सबसे खर्चीला युद्ध मैदान भी है जहां होने वाली जंग बेमायने है क्योंकि लड़ने वाले दोनों पक्ष जानते हैं कि इस युद्ध का विजेता कोई नहीं हो सकता। 

इस बिना अर्थों की लड़ाई के लिए पाकिस्तान ही जिम्मेदार है जिसने अपने मानचित्रों में पाक अधिकृत कश्मीर की सीमा को एलओसी के अंतिम छोर एनजे-9842 से सीधी रेखा खींच कर कराकोरम दर्रे तक दिखाना आरंभ किया था। चिंतित भारत सरकार ने तब 13 अप्रैल 1984 को आप्रेशन मेघदूत आरंभ कर उस पाक सेना को इस हिमखंड से पीछे धकेलने का अभियान आरंभ किया जिसके इरादे इस हिमखंड पर कब्जा कर नुब्रा घाटी के साथ ही लद्दाख पर कब्जा करना था।

13 अप्रैल ही के दिन 1984 में कश्मीर में सियाचिन ग्लेशियर पर कब्जा करने के लिए सशस्त्र बलों ने अभियान छेड़ा था। इसे आप्रेशन मेघदूत का नाम दिया गया। यह सैन्य अभियान अनोखा था क्योंकि दुनिया की सबसे बड़ी युद्धक्षेत्र में पहली बार हमला शुरू किया गया था। सेना की कार्रवाई के परिणामस्वरूप भारतीय सैनिक पूरे सियाचिन ग्लेशियर पर नियंत्रण हासिल कर रहे थे।

आपरेशन मेघदूत के 36 साल बाद आज भी रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण सियाचिन ग्लैशियर पर भारत का कब्जा है। यह विजय भारतीय सेना के शौर्य, नायकत्व, साहस और त्याग की मिसाल है। विश्व के सबसे ऊंचे और ठंडे माने जाने वाले इस रणक्षेत्र में आज भी भारतीय सैनिक देश की संप्रभुता के लिए डटे रहते हैं।

ये आप्रेशन 1984 से 2002 तक चला था यानि पूरे 18 साल तक। भारत और पाकिस्तान की सेनाएं सियाचिन के लिए एक दूसरे के सामने डटी रहीं। जीत भारत की हुई। आज भारतीय सेना 70 किलोमीटर लंबे सियाचिन ग्लेशियर, उससे जुड़े छोटे ग्लेशियर, 3 प्रमुख दर्रों (सिया ला, बिलाफोंद ला और म्योंग ला) पर कब्जा रखती है। इस अभियान में भारत के करीब 1 हजार जवान शहीद हो गए थे। हर रोज सरकार सियाचीन की हिफाजत पर करोड़ो रुपये खर्च आती है।

यह उत्तर पश्चिम भारत में काराकोरम रेंज में स्थित है। सियाचिन ग्लेशियर 76.4 किमी लंबा है और इसमें लगभग 10,000 वर्ग किमी विरान मैदान शामिल हैं। सियाचिन के एक तरफ पाकिस्तान की सीमा है तो दूसरी तरफ चीन की सीमा अक्साई चीन इस इलाके को छूती है। ऐसे में अगर पाकिस्तानी सेना ने सियाचिन पर कब्जा कर लिया होता तो पाकिस्तान और चीन की सीमा मिल जाती। चीन और पाकिस्तान का ये गठजोड़ भारत के लिए कभी भी घातक साबित हो सकता था। सबसे अहम ये कि इतनी ऊंचाई से दोनों देशों की गतिविधियों पर नजर रखना भी आसान है।

टॅग्स :लद्दाखचीनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत