लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच आप सांसद ने संसद सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: March 21, 2021 23:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मार्च आप सांसद एन. डी. गुप्ता ने राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू को रविवार को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए संसद सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया जाए।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद सांसद ने यह अनुरोध किया है।

गुप्ता ने पत्र में लिखा है, ‘‘आपका ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहता हूं कि देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और ये फिर से अपने चरम पर पहुंचने वाले हैं, ऐसे में अनुरोध है कि माननीय सदस्यों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर संसद सत्र स्थगित कर दिया जाए।’’

बिरला (58) के संक्रमित होने की पुष्टि 19 मार्च को हुई। उन्हें अगले दिन निगरानी के लिए एम्स के कोविड केन्द्र में भर्ती कराया गया था।

संसद सत्र आठ अप्रैल को समाप्त होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता