लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना के बढ़ते खौफ के बीच सीएम नीतीश ने अधिकारियों को दिया जरूरी निर्देश, जांच को लेकर बिहार सरकार गंभीर

By गुणातीत ओझा | Updated: May 31, 2020 06:39 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या का पता लगाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच की जाए और जांच की क्षमता बढ़ाई जाए। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा की खातिर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने यह बात कही।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या का पता लगाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच की जाए और जांच की क्षमता बढ़ाई जाए।संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा की खातिर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने यह बात कही।

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या का पता लगाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच की जाए और जांच की क्षमता बढ़ाई जाए। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा की खातिर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने यह बात कही। बैठक में राज्य के मुख्य सचिव दीपक कुमार और विभिन्न विभागों तथा मुख्यमंत्री सचिवालय के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक कुमार ने कहा, ‘‘ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच करने से सरकार को संक्रमण की वर्तमान स्थिति के बारे में पता चलेगा, खासकर राज्य में बड़ी संख्या में बाहर से आने वाले लोगों की जांच से। जांच करने की रणनीति बनाने की जरूरत है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहर से आने वाले मजदूरों के कौशल का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके कौशल के मुताबिक उन्हें काम देने की जरूरत है। उन्होंने राज्य में रह रहे लोगों को रोजगार के अवसर मुहैया कराने पर भी जोर दिया।

बिहार में कोरोना वायरस के 206 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 3,565 पहुंची

बिहार में शनिवार को कोरोना वायरस के 206 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 3,565 पहुंच गई जबकि संक्रमण के कारण होने वाली मौतों की संख्या 20 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पश्चिम बंगाल के उस प्रवासी मजदूर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिसकी कुछ दिनों पहले समस्तीपुर में मृत्यु हो गई थी, जब वह मुंबई से अपने गृह राज्य जा रहा था। इसके साथ ही कोविड-19 के कारण होने वाली मौत का आंकड़ा शनिवार को 20 तक पहुंच गया।

विभाग ने बताया कि इस बीच, राज्य में 206 लोगों को संक्रमित पाया गया, जिसके साथ बिहार में कुल कोविड-19 मामलों की संख्या 3,565 हो गई। समस्तीपुर के सिविल सर्जन आर आर झा ने बताया कि 35 वर्षीय मृतक पश्चिम बंगाल का रहने वाला था, जो अपने गृह राज्य की यात्रा के लिए मुंबई से चली एक श्रमिक ट्रेन में सवार था, लेकिन वह ट्रेन में ही गंभीर रूप से बीमार हो गया था। झा ने कहा, ‘‘उसकी खराब स्वास्थ्य स्थिति के कारण, उसे 26 मई को समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया और अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ घंटों के भीतर उसकी मौत हो गई। उसका नमूना परीक्षण के लिए भेजा गया और उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली।’’ बिहार में सबसे अधिक प्रभावित पटना जिला है, जहां संक्रमण के 241 मामले हैं, इसके बाद रोहतास में 205, बेगुसराय में 199, मधुबनी में 190, मुंगेर में 155 और खगड़िया में 134 मामले हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारकोरोना वायरसबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?