लाइव न्यूज़ :

कैबिनेट की कवायद पर असंतोष के बीच, कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने येदियुरप्पा के साथ चर्चा की

By भाषा | Updated: August 14, 2021 16:55 IST

Open in App

बेंगलुरु, 14 अगस्त कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई ने अपने पूर्ववर्ती बी एस येदियुरप्पा से शनिवार को मुलाकात की और कैबिनेट विस्तार तथा विभागों के आवंटन पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंत्रियों एवं विधायकों के एक वर्ग में असंतोष के बीच उनसे चर्चा की।

मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों ने बताया कि येदियुरप्पा के आवास पर हुई करीब आधे घंटे की बैठक में दोनों नेताओं ने बढ़ते असंतोष के अलावा मौजूदा राजनीतिक हालात पर भी चर्चा की।

पर्यटन मंत्री आनंद सिंह और नगरपालिका प्रशासन एवं लघु उद्योग मंत्री एन नागराज (एमटीबी) ने उन्हें मिले प्रभार पर खुलकर निराशा जाहिर की है और “महत्त्वपूर्ण” विभाग मांगे हैं।

खबरें हैं कि भाजपा विधायक एस ए रामदास और विधान पार्षद सी पी योगेश्वरा कैबिनेट में जगह नहीं दिए जाने को लेकर नाखुश हैं।

नाराज सिंह ने इस सप्ताह की शुरुआत में बल्लारी जिले के होसपेट में अपना कार्यालय बंद कर दिया था और बोम्मई से मिलने से पहले येदियुरप्पा से मुलाकात की थी।

बाद में, मुख्यमंत्री ने राजस्व मंत्री आर अशोक के साथ मिलकर सिंह को मनाने की कोशिश की थी।

बैठक के बाद, बोम्मई ने कहा कि उनके और सिंह के बीच कोई मतभेद नहीं हैं और दोनों “एकजुट ” हैं। हालांकि, उन्होंने माना कि सिंह “बेहतर” विभाग चाहते हैं।

नागराज ने भी लोक निर्माण विभाग और परिवहन जैसे विभागों के प्रभार की इच्छा जताई है।

इस बीच, मैसूरु जिले में कृष्णाराजा से भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री रामदास और एमएलसी योगेश्वरा ने शनिवार को बोम्मई से मुलाकात की।

रामदास ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने बंद लिफाफे में मुख्यमंत्री को एक पत्र सौंपा है।

रामदास ने कहा, “आज मैंने, सीलबंद लिफाफे में एक पत्र सौंपा है। मैंने मुख्यमंत्री से कहा कि वह फ्री होकर इसे पढ़ें। मैंने राज्य और सरकार के हित में उन्हें कुछ चीजें समझाई हैं।”

उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने पत्र में बताया है कि सोमवार को मैसूरु में दौरे के वक्त उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात क्यों नहीं की।

हालांकि, येदियुरप्पा सरकार में मंत्री रहे योगेश्वरा ने बोम्मई के आवास के बाहर मीडिया से कहा, “इससे पहले भी मैंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी और अब फिर कर रहा हूं। उनसे मिलने के पीछे कोई कारण नहीं हैं। मेरी कोई नाराजगी नहीं है। मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं और उसी अनुसार काम करता हूं।”

बोम्मई ने येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के दो दिन बाद 28 जुलाई को पदभार ग्रहण किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदिसंबर 2024 और मार्च 2025 के बीच 7वीं कक्षा की छात्रा से कई महीने तक बलात्कार, 15 वर्षीय पीड़िता ने बच्चे को दिया जन्म, 34 वर्षीय आरोपी राजेश अरेस्ट

क्रिकेटIND W vs SL W 1st T20I: विश्व विजेता टीम ने जीत से की शुरुआत, श्रीलंका को 32 गेंद रहते 08 विकेट से हराकर 05 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त ली, स्मृति मंधाना के 4000 रन पूरे

पूजा पाठPanchang 22 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

भारतश्रीनिवास रामानुजन जयंती: गौरवशाली गणित परंपरा की नजीर

भारतमहाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव 2025ः ‘ट्रिपल इंजन’ के बाद से आम आदमी की बढ़ती अपेक्षाएं'

भारत अधिक खबरें

भारतसंसद से सड़क तक टकराव?, कांग्रेस में दो सत्ता केंद्रों की चर्चा के निहितार्थ

भारतHoliday Calendar 2026: कब होगी त्योहारों की छुट्टी और कब बंद रहेंगे बैंक? जानिए साल 2026 की पूरी अवकाश सूची

भारतMaharashtra Local Body Polls Result: महायुति 214, एमवीए 49, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, जानें किस पार्टी को कितनी सीटें

भारतस्थानीय निकाय चुनावः 286 में से 212 सीट पर जीत?, अशोक चव्हाण बोले- भाजपा के 3,300 पार्षद निर्वाचित, जनवरी 2026 में 29 नगर निगमों चुनावों पर असर दिखेगा?

भारतबिहार में फाइनेंस कंपनियों के कर्ज से परेशान लोग आत्महत्या करने को मजबूर, पुलिस ने लिया गंभीरता से, ईओयू को दी कार्रवाई की जिम्मेदारी