लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- कहीं भी थूकने की आदत को हमेशा के लिये खत्म करें

By भाषा | Updated: April 26, 2020 16:12 IST

कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (26 अप्रैल) को 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों से अपनी बात कही।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘वैसे तो हमेशा से ही हम इस समस्या को जानते रहें हैं, लेकिन, ये समस्या, समाज से समाप्त होने का नाम ही नहीं ले रही थी। इससे न सिर्फ सामान्य तौर पर स्वच्छता का स्तर बढ़ेगा, बल्कि कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने में भी मदद मिलेगी। 

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 के संक्रमण के खतरे के मद्देनजर देशवासियों से सार्वजनिक स्थलों पर थूकने की आदत को हमेशा के लिये खत्म करने का रविवार को आह्वान किया। मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कोरोना संकट के दौरान देशवासियों द्वारा आत्म अनुशासन का पालन करने के कारण सार्वजनिक स्थलों पर थूकने जैसी तमाम बुरी आदतों में सुधार आने का उल्लेख करते हुये कहा कि अब समय आ गया है कि कहीं भी थूकने की आदत को हमेशा के लिये खत्म कर दें।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे समाज में एक और बड़ी जागरूकता ये आयी है कि अब सभी लोग ये समझ रहे हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर थूकने के क्या नुकसान हो सकते हैं। यहाँ-वहाँ, कहीं पर भी थूक देना, गलत आदतों का हिस्सा बना हुआ था। ये स्वच्छता और स्वास्थ्य को गंभीर चुनौती भी देता था।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘वैसे तो हमेशा से ही हम इस समस्या को जानते रहें हैं, लेकिन, ये समस्या, समाज से समाप्त होने का नाम ही नहीं ले रही थी। अब वो समय आ गया है कि इस बुरी आदत को, हमेशा हमेशा के लिए ख़त्म कर दिया जाए।’’ मोदी ने कहा कि इस आदत को सुधारने के काम में, देर भले ही हो गई हो, लेकिन अब ये थूकने की आदत छोड़ देनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ सामान्य तौर पर स्वच्छता का स्तर बढ़ेगा, बल्कि कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने में भी मदद मिलेगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया