लाइव न्यूज़ :

उद्धव सरकार ने दी 1.37 करोड़ की लग्जरी कारों की खरीद को मंजूरी, पहले कहा था-कर्मचारियों की सैलरी के पैसे नहीं; BJP ने उठाए सवाल

By स्वाति सिंह | Updated: July 4, 2020 17:26 IST

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राज्य के वित्त विभाग की वाहन समीक्षा समिति ने विशेष मामले के तौर पर शिक्षा मंत्री गायकवाड़ के लिए सात सीटों वाले बहु-उपयोगी वाहन खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। 

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र सरकार ने एक आधिकारिक वाहन खरीदने की खातिर 22.83 लाख रुपये की राशि मंजूर कीभाजपा ने कोविड-19 महामारी के बीच शिवसेना की अगुवाई वाली राज्य सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाया।

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने राज्यमंत्री वर्षा गायकवाड़ के लिए एक आधिकारिक वाहन खरीदने की खातिर 22.83 लाख रुपये की राशि मंजूर की जिसके बाद विपक्षी दल भाजपा ने कोविड-19 महामारी के बीच शिवसेना की अगुवाई वाली राज्य सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाया।

तीन जुलाई को जारी एक सरकारी प्रस्ताव (जीआर) में कहा गया है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राज्य के वित्त विभाग की वाहन समीक्षा समिति ने विशेष मामले के तौर पर शिक्षा मंत्री गायकवाड़ के लिए सात सीटों वाले बहु-उपयोगी वाहन खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। 

BJP ने उठाए सवाल 

वाहन के लिए कुल लागत राशि 22,83,086 रुपये की मंजूरी दी गई है जिसमें वाहन की लागत, जीएसटी, पंजीकरण शुल्क और अन्य उपकरण शामिल हैं। विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने सरकार के इस कदम पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान परिदृश्य में मंत्रियों के लिए वाहन खरीदना सरकार की प्राथमिकता कैसे हो सकती है?’’

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 6364 नए मामले

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 6364 नए मामले सामने आये हैं, जो एक दिन में सर्वाधिक हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर एक लाख 92 हजार 990 हो गयी है । प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी । विभाग ने कहा है कि प्रदेश में महामारी से 198 लोगों की मौत हो गयी है जिससे मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 8376 हो गयी है । विभाग ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक दिन में सर्वाधिक 6330 मामले सामने आये थे । 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दूसरी ओर सफल इलाज के बाद 3515 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गयी है, जिससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ कर राज्य में एक लाख चार हजार 687 हो गयी है । इसमें कहा गया है कि प्रदेश में अब तक दस लाख 49 हजार 277 नमूनों की जांच की गयी है । 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया