लाइव न्यूज़ :

अमेठी : सगरा आश्रम की सहायिका की अंत्येष्टि के लिए साधु संत सहमत, अनशन समाप्त

By भाषा | Updated: November 30, 2021 16:15 IST

Open in App

अमेठी (उप्र) 30 नवंबर अमेठी जिले के सगरा आश्रम बाबूगंज की सहायिका मीरा देवी के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए आश्रम के पीठाधीश्वर मौनी महाराज और अन्य साधु संत मंगलवार दोपहर बाद सहमत हो गए और अनशन भी समाप्त कर दिया।

इससे पहले, मंगलवार को दूसरे दिन भी साधु संत मीरा देवी के हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं थे और आश्रम के पीठाधीश्वर मौनी महाराज के नेतृत्व में शव को आश्रम में रख साधु संत अनशन पर बैठ गए थे।

मौनी महाराज ने पत्रकारों को बताया कि गौरीगंज के विधायक राकेश प्रताप सिंह के सहयोग से अमेठी के पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने उन्हें भरोसा दिया है कि एक सप्ताह के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ ही आश्रम और पीड़ित परिवार की सुरक्षा की व्यवस्था की जाएगी।

पीठाधीश्वर ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के इस आश्वासन पर मैंने अनशन समाप्त कर दिया है और मीरा के शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी की जा रही है।

इसके पहले सुबह मौनी महाराज ने कहा था कि जब तक नामजद पांच आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक मंदिर के कपाट बंद रहेंगे, पूजा अर्चना भी नहीं होगी और शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जायेगा। उन्होंने दावा किया था कि साधु संतों का अनशन जारी रहेगा और साधु संत अन्न जल भी ग्रहण नहीं करेंगे।

अमेठी के पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने कहा कि विवेचना चल रही है पुलिस के विशेष ऑपरेशन ग्रुप सहित पुलिस की चार टीमें गिरफ्तारी के लिए लगायी गयी हैं और शीघ्र आरोपी पकड़ लिए जायेगे।

गौरतलब है कि अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के सगरा आश्रम (बाबूगंज) के पीठाधीश्वर स्वामी मौनी महाराज के फलाहार आदि की प्रतिदिन व्यवस्था करने वाली उनके बुआ की भतीजी मीरा द्विवेदी (45) की 29 नवंबर को सुबह आश्रम से कुछ ही दूरी पर घर जाते समय धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गयी थी। मीरा गांव पूरे पंडित का पुरवा, बाजगढ़ थाना गौरीगंज की रहने वाली थी।

घटना के बाद मीरा के पति भास्कर द्विवेदी ने हत्या का कारण जमीनी विवाद बताते हुए पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। उधर तनाव को देखते हुए आश्रम के आस पास प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है और भारी तादाद मे पुलिस ,पीएसी व खुफिया एजेंसियों के लोग तैनात किये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे