Amethi Election Result 2024 Live: कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा से पीछे चल रहीं स्मृति ईरानी

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 4, 2024 09:58 IST2024-06-04T09:56:59+5:302024-06-04T09:58:10+5:30

2014 और 2019 के बाद कई लोग राहुल गांधी और स्मृति ईरानी के बीच एक और मुकाबले की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन राहुल गांधी ने इसके बजाय रायबरेली से चुनाव लड़ने का फैसला किया।

Amethi Election Result 2024 Live: Smriti Irani behind Congress candidate KL Sharma | Amethi Election Result 2024 Live: कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा से पीछे चल रहीं स्मृति ईरानी

Amethi Election Result 2024 Live: कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा से पीछे चल रहीं स्मृति ईरानी

Highlightsलोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने केएल शर्मा को अमेठी से मैदान में उतारा है। कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा भाजपा की स्मृति ईरानी से आगे चल रहे हैं।अमेठी लोकसभा सीट ऐतिहासिक रूप से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का गढ़ रही है।

अमेठी: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने केएल शर्मा को अमेठी से मैदान में उतारा है। 2014 और 2019 के बाद कई लोग राहुल गांधी और स्मृति ईरानी के बीच एक और मुकाबले की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन राहुल गांधी ने इसके बजाय रायबरेली से चुनाव लड़ने का फैसला किया। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा भाजपा की स्मृति ईरानी से आगे चल रहे हैं।

बता दें कि अमेठी लोकसभा सीट ऐतिहासिक रूप से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का गढ़ रही है। 2019 में ईरानी ने तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 50,000 से अधिक वोटों से हराकर उल्लेखनीय जीत हासिल की। लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के दौरान 20 मई को अमेठी में मतदान हुआ। अमेठी सीट में पांच विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं: तिलोई, सलोन, जगदीशपुर, गौरीगंज और अमेठी।

स्मृति ईरानी इस साल तीसरी बार बीजेपी के टिकट पर अमेठी सीट से चुनाव लड़ीं। 2014 में अपने पहले चुनाव में, वह कांग्रेस के राहुल गांधी से 1 लाख वोटों के अंतर से हार गईं और 2019 में लगभग 55,000 के अंतर से जीत दर्ज की। बताते चलें कि 543 सीटों के लिए लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होकर सात चरणों में हुए थे, जबकि आखिरी चरण 1 जून को हुआ था।

Web Title: Amethi Election Result 2024 Live: Smriti Irani behind Congress candidate KL Sharma

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे