लाइव न्यूज़ :

युद्धाभ्यास के लिए राजस्थान के रेगिस्तान में पहुंचे अमेरिकी सैनिक

By भाषा | Updated: February 6, 2021 20:45 IST

Open in App

जयपुर, छह फरवरी पाकिस्तान से लगती सीमा के पास स्थित क्षेत्र में भारतीय सैनिकों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास के लिए अमेरिकी सैनिकों का एक दल शनिवार को राजस्थान पहुंचा।

सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अमिताभ शर्मा के अनुसार भारत- अमेरिका संयुक्त सैन्य युद्धअभ्यास में भाग लेने के लिए 270 अमेरिकी सैनिकों का दल पहुंचा है। उन्होंने बताया कि यह दल विशेष विमान से सूरतगढ़ पहुंचा और वहां से महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के लिए रवाना हुआ जहां संयुक्त प्रशिक्षण 'युद्ध अभ्यास' आठ फरवरी से शुरू होगा और 21 फरवरी तक चलेगा।

प्रवक्ता के अनुसार इस द्विपक्षीय अभ्यास में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व सप्त शक्ति कमान की 11 वीं बटालियन जम्मू और कश्मीर राइफल्स करेगी और अमेरिकी सेना के प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व 2 इन्फैंट्री बटालियन, 3 इन्फैंट्री रेजिमेंट, 1-2 स्ट्राइकर ब्रिगेड कॉम्बैट टीम के सैनिक करेंगे। सैन्य आदान प्रदान कार्यक्रम के तहत अमेरिकी सैनिक 'युद्ध अभ्यास' के 16 वें संस्करण के रूप में यह युद्धाभ्यास महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में होगा।

सूरतगढ़ पहुंचने पर भारतीय सेना ने अमेरिकी सेना के दल का सैन्य शिष्टाचार के अनुसार गर्मजोशी से स्वागत किया और दोनों देशों की सैन्य टुकड़ियों के कमांडरों और सैनिको ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

एक बयान के अनुसार यह युद्धअभ्यास, भारत और अमेरिका के बीच चल रहे सबसे बड़े सैन्य प्रशिक्षण और रक्षा सहयोग प्रयासों में से एक है। यह संयुक्त अभ्यास दोनों देशों के बीच बढ़ते सैन्य सहयोग में एक और कदम है जो भारत-अमेरिका संबंधों में लगातार हो रही मजबूती को दर्शाता है। 2004 में शुरू हुए भारत-अमेरिका द्विपक्षीय अभ्यासों की श्रृंखला में एक्सरसाइज “युद्धअभ्यास-20”, सोलहवां संस्करण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग