लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी 'समुद्री बाज' करेगा सबमरीन का शिकार, सेना को मिलेंगे 'उड़ते टैंकर' चिनूक हेलिकॉप्टर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2020 05:34 IST

भारत के हाथ अमेरिका का 'समुद्री बाज' कहे जाने वाला सी हॉक हेलिकॉप्टर और 'उड़ते टैंकर' के नाम से प्रसिद्ध न्चिनूक हेलिकॉप्टर मिलने वाले हैं. ट्रम्प के दौरे से इन अत्याधुनिक शिकारियों को मंजूरी मिलने से भारतीय सेना का मनोबल आसमान पर है.

Open in App
ठळक मुद्देचीन सागर में दादागिरी जमा रहे चीन की नजरें हिंद महासागर और अरब सागर पर भी टिकी हुई हैं. जासूसी जहाजों को भारतीय समुद्री सीमा के करीब कई मर्तबा देखा गया है

दक्षिणी चीन सागर में दादागिरी जमा रहे चीन की नजरें हिंद महासागर और अरब सागर पर भी टिकी हुई हैं. उसकी पनडुब्बियां, युद्धपोत और जासूसी जहाजों को भारतीय समुद्री सीमा के करीब कई मर्तबा देखा गया है. वहीं जमीनी सरहदों पर चीन पाकिस्तान को सह देकर कब्जा जमाने की फिराक में है.

इन दोनों चुनौतियों से निपटने के लिए जल्द ही भारत के हाथ अमेरिका का 'समुद्री बाज' कहे जाने वाला सी हॉक हेलिकॉप्टर और 'उड़ते टैंकर' के नाम से प्रसिद्ध न्चिनूक हेलिकॉप्टर मिलने वाले हैं. ट्रम्प के दौरे से इन अत्याधुनिक शिकारियों को मंजूरी मिलने से भारतीय सेना का मनोबल आसमान पर है. समुद्री सीमा पर चौकन्ना 'सी हॉक' भारत को अत्याधुनिक लड़ाकू हेलिकॉप्टर एमएच 60 'आर' सी हॉक रोमियो मिलने वाले हैं. दोनों देशों के बीच 24 हेलिकॉप्टरों के लिए सौदा हुआ है. समुद्री बाज के नाम से पहचाने जाने वाला सी हॉक हेलिकॉप्टर को सबमरीन के लिए काल माना जाता है.

ये हेलिकॉप्टर भारत के पुराने हो चुके ब्रिटेन निर्मित सी किंग हेलिकॉप्टरों की जगह लेंगे. ये हेलिकॉप्टर भारतीय रक्षा बलों को सतह और पनडुब्बी भेदी युद्धक अभियानों को सफलता से अंजाम देने में सक्षम बनाएंगे. इसलिए कहते हैं समुद्री बाज उत्तरी अमेरिका के समुद्री इलाके में पाया जाने वाला सी हॉक या ऑस्प्रे एक तरह का समुद्री बाज है, जो विशालकाय मछलियों के शिकार के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है. ये बाज किसी भी परिस्थिति में शिकार करने में सक्षम होते हैं.

इसलिए इन्हें शानदार शिकारी कहा जाता है. अमेरिकी हेलिकॉप्टर भी इन्हीं खूबियों के लिए जाना जाता है. खूबियां - समुद्र उड़ता फ्री गेट है सी हॉक - मारक क्षमता करीब 834 किलोमीटर - हेलिकॉप्टर का वजन 689 किलोग्राम - कई मोड वाले रडार - नाइट विजन उपकरण - हेलिफायर मिसाइलें, - एमके-54 टारपीडो और रॉकेट से लैस बेहद खास है अपाचे-64ई 'उड़ता टैंक' कहे जाने वाला अपाचे-64ई पूरी तरह से लड़ाकूहेलिकॉप्टर है और कुछ समय पहले ही इसे भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था.

अपाचे को लेकर वायुसेना और सेना के बीच काफी खींचतान हुई थी, अब सरकार ने दोनों को इसको खरीदने की अनुमति दे दी है. अपाचे अपने मॉडर्न इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम की वजह से दुनिया का सबसे उन्नत युद्धक हेलिकॉप्टर माना जाता है. यह रात के अंधेरे में भी दुश्मन पर मार करने में सक्षम है.

यह खुद ही अपने दुश्मन की पहचानकर उसे तबाह कर देता है. खूबियां - स्ट्रिंगर एयर टू एयर मिसाइल - हेलफायर लॉन्ग बो एयर-टू- ग्राउंड मिसाइलें - गन तथा रॉकेट से लैस - ड्रोन विमानों को निशाना बनाने में सक्षम - 256 मूविंग टार्गेट्स को ढूंढकर उन पर कहर बरपाने की क्षमता - दुनिया में 2400 अपाचे दे रहे हैं सेवा - 20000 फुट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह