लाइव न्यूज़ :

TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर भाषण चोरी के आरोप को अमेरिकी विश्लेषक ने किया खारिज

By भाषा | Updated: July 5, 2019 05:53 IST

मोइत्रा द्वारा लोकसभा में दिए गए इस भाषण के बाद कई लोगों ने ट्वीट कर यह आरोप लगाया कि मोइत्रा के पहले भाषण का हिस्सा वॉशिंगटन मंथली में 2017 में छपे ‘ द 12 अर्ली वॉर्निंग ऑफ फासीज्म’ यानी फासीवाद के शुरुआती 12 संकेत से उठाया गया था।

Open in App

अमेरिकी विश्लेषक मार्टिन लॉन्गमैन ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा पर भाषण के एक हिस्से को चोरी करने के आरोप को खारिज कर दिया। मोइत्रा का ‘फासीवाद के सात संकेत’ वाला भाषण पिछले सप्ताह वायरल हुआ था।

दरअसल, मोइत्रा द्वारा लोकसभा में दिए गए इस भाषण के बाद कई लोगों ने ट्वीट कर यह आरोप लगाया कि मोइत्रा के पहले भाषण का हिस्सा वॉशिंगटन मंथली में 2017 में छपे ‘ द 12 अर्ली वॉर्निंग ऑफ फासीज्म’ यानी फासीवाद के शुरुआती 12 संकेत से उठाया गया था।

इस आलेख में लेखक ने अमेरिका और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का हवाला दिया था। लॉन्गमैन ने एक ट्वीट में कहा कि वह भारत में इंटरनेट पर प्रसिद्ध हो रहे हैं क्योंकि वहां की एक नेता पर मेरे आलेख से कुछ चीजें चुराने का आरोप है। यह हास्यास्पद है लेकिन दक्षिणपंथी हर देश में एक ही जैसे होते हैं।

हालांकि लॉन्गमैन का यह अकाउंट वेरीफाइड नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘ मोइत्रा ने कुछ भी चोरी नहीं किया।’’ वहीं लेखक ने आरोप लगाया कि भारत के कुछ लोग ट्विटर पर उनका अपमान कर रहे हैं लेकिन ज्यादातर ट्वीट उन्हें समझ ही नहीं आ रहा है।

लेखक ने कहा, ‘‘ मुझे अपमानजनक ट्वीटों का अनुवाद करने के लिए अनुवादक की जरूरत है।’ वहीं मोइत्रा ने इससे पहले अपने बयान में कहा था, ‘‘ साहित्य चोरी उसे कहते हैं जब आप अपने स्रोत नहीं बताते हैं। मैंने अपने भाषण में होलोकास्ट संग्रहालय में राजनीतिक वैज्ञानिक डॉक्टर लॉरेंस डब्ल्यू ब्रिट द्वारा बनाए गए पोस्टर का जिक्र किया था जिसमें उन्होंने फासीवाद के 14 संकेत बताए थे।’’ 

टॅग्स :महुआ मोइत्राटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारतजय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

भारतबंगाल चुनाव: बीजेपी ने RG Kar रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को दिया टिकट, जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया