लाइव न्यूज़ :

नियामक कारणों से भारत को टीके नहीं दे पा रहा अमेरिका

By भाषा | Updated: July 7, 2021 23:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जुलाई भारत को अमेरिका के वैश्विक दान कार्यक्रम के तहत कोरोना वायरस रोधी टीका मिलना बाकी है क्योंकि कुछ नियामक कारणों से आपूर्ति रुकी हुई है। मामले से अवगत लोगों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पिछले महीने अमेरिका ने अमेरिका में निर्मित कोविड-19 रोधी टीके की आठ करोड़ खुराक पूरे विश्व में देशों को भेजने का संकल्प लिया था। भारत के पड़ोसी समेत कई देशों को पहले भी अमेरिका से टीका मिल चुका है। माना जा रहा था कि भारत को टीके की बीस लाख खुराक दी जाएगी।

जानकारों ने बताया कि अमेरिकी टीकों की भारत में आपूर्ति और इसमें हो रही देर के लिए क्षति से सुरक्षा का मुद्दा एक कारण है। क्षति से सुरक्षा टीका आपूर्तिकर्ताओं को टीके के दुष्प्रभाव होने पर विधिक जवाबदेही से सुरक्षा देता। जब यह पूछा गया कि भारत को टीके की आपूर्ति क्यों नहीं हो रही है तो अमेरिकी दूतावास के एक अधिकारी ने कहा कि अमेरिका की ओर से देर नहीं हो रही।

प्रवक्ता ने कहा, “जैसा कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस साल की शुरुआत में घोषणा की थी, अमेरिका अपने टीके के उत्पादन में से आठ करोड़ खुराक दुनियाभर के देशों को देगा।” उन्होंने कहा, “टीके की खुराक भेजने से पहले हर देश को अपनी संचालन, नियामक और विधिक प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह