लाइव न्यूज़ :

पंजाब में मतदाता सूची में संशोधन, पंजीकरण अभियान की शुरुआत हुई

By भाषा | Updated: August 13, 2021 22:45 IST

Open in App

चंडीगढ़, 13 अगस्त पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस. करूणा राजू ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में मतदाता सूची में पंजीकरण, नाम हटाने एवं ठीक करने के विशेष अभियान की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि इसे भारत के निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के तहत किया जा रहा है।

पंजाब में विधानसभा चुनाव अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले हैं।

इसे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के नाम से जाना जाता है जिसमें नागरिकों को मतदाता के तौर पर पंजीकरण कराने का अवसर मिलता है और ऑफलाइन या ऑनलाइन माध्यम से चुनावी ब्यौरा की वे पुष्टि कर सकते हैं।

उन्होंने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए पूरे राज्य में जिला स्तर, विधानसभा क्षेत्र स्तर से लेकर बूथ स्तर तक यह कार्य व्यापक रूप से किया जाएगा।

अभियान में और तेजी लाने के लिए बूथ स्तर के अधिकारियों द्वारा नौ अगस्त से 31 अक्टूबर के बीच हर घर जाकर इस कार्य को किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने मतदाता के तौर पर पंजीकरण नहीं कराया है और जो लोग मतदाता सूची में कोई खामी पाते हैं या किसी अन्य विधानसभा क्षेत्र में जाकर रहने लगे हैं वे इस अवसर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया