लाइव न्यूज़ :

झारखंड के सरकारी विभागों में नियुक्ति के लिए 14 नियमावलियों में संशोधन

By भाषा | Updated: November 13, 2021 00:06 IST

Open in App

रांची, 12 नवंबर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य में रिक्त सरकारी पदों को भरने के अपने वादे के तहत कदम उठाते हुए शुक्रवार को 14 विभिन्न नियुक्ति नियमावलियों में संशोधन किया और सभी नियमावलियों में नियुक्ति के लिए राज्य से दसवीं एवं बारहवीं की कक्षा उत्तीर्ण करने की शर्त अनिवार्य कर दी।

सोरेन की अध्यक्षता में यहां हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के फैसले किए गये।

एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि सरकारी विभागों में नियुक्ति के रास्ते को साफ करते हुए मंत्रिमंडल ने 14 नियुक्ति नियमावलियों में संशोधन को पारित कर दिया है। अब सरकारी नौकरी की जरूरी शर्त यह है कि राज्य में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए झारखंड के स्‍कूलों से ही 10वीं एवं 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा।

रांची में शुक्रवार को हुई झारखंड सरकार की मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 37 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

मंत्रिमंडल ने गोविंदपुर-दुमका सड़क के लिए भी 31 करोड़ रुपये और झरिया-बलियापुर सड़क के लिए 44 करोड़ रुपये व्यय करने की मंजूरी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं