लाइव न्यूज़ :

महामारी की संभावित तीसरी लहर में बच्चों की सुरक्षा के लिए उप्र में एम्बुलेंस सेवा मुस्तैद

By भाषा | Updated: June 28, 2021 18:24 IST

Open in App

लखनऊ, 28 जून उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में जीवनरेखा साबित हुईं राज्य सरकार की ‘108’ और ‘102’ एम्बुलेंस सेवाएं महामारी की संभावित तीसरी लहर में बच्चों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से मुस्तैद हैं।

एम्बुलेंस सेवाओं को बच्चों के उपचार के लिए सभी जीवनरक्षक उपकरणों से लैस किया गया है जिससे उनको अस्पताल तक पहुंचाने और इलाज दिलाने तक प्राथमिक उपचार दिया जा सके।

सोमवार को जारी एक सरकारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए पहले से ही तैयारियां पूरी कर ली हैं।

बयान के मुताबिक 18 साल से कम उम्र के बच्चों को चिकित्सा किट पहुंचाई जा रही हैं। इसके साथ ही प्रदेश में टीकाकरण अभियान को भी गति दी गई है। सरकार ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के भी निर्देश दिए हैं ओर उनसे सतर्क रहने को कहा गया है।

इसमें कहा गया कि राज्य सरकार की ‘108’ और ‘102’ एम्बुलेंस सेवाएं महामारी की संभावित तीसरी लहर में बच्चों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से मुस्तैद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र