लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से मरे व्यक्ति की लाश ले जाने के लिए 14 हजार रुपये मांगने का आरोपी एंबुलेस चालक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 2, 2021 19:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अप्रैल दिल्ली पुलिस ने कोविड-19 से मरे व्यक्ति की लाश श्मशान घाट पहुंचाने के एवज में 14 हजार रुपये मांगने के आरोपी एंबुलेंस चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि कंधी लाल मात्र छह किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए भारी-भरकम राशि ले रहा था।

उन्होंने बताया कि शनिवार को चालक के बारे में खुफिया सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जाल बिछाया।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (उत्तरपश्चिम) गुरइकबाल सिंह सिद्धू ने बताया, ‘‘ सिपाही महेश ने चालक को फोन कॉल किया और कोविड-19 से मरे व्यक्ति की लाश नूलाइफ अस्पताल से निगम बोध घाट पहुंचाने के लिए बात की।’’

उन्होंने बताया, ‘‘एंबुलेंस चालक ने बताया कि लाश पहुंचाने के लिए 14 हजार रुपये लगेंगे और पैसे देने के लिए पर्ची भेजी।’’

सिद्धू ने बताया कि दोनों स्थानों के बीच की दूरी करीब छह किलोमीटर है।

पुलिस ने बताया कि एंबुलेंस चालक अधिक किराया ले रहा था।

उन्होंने बताया कि जमुना बाजार इलाके के रहने वाले 45 वर्षीय लाल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके साथियों को भी पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो