लाइव न्यूज़ :

कोविड मरीज को ले जाने के ऐवज में नौ हजार रुपये किराया वसूलने वाला एम्बुलेंस चालक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 3, 2021 19:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मई कोविड मरीज को ले जाने के ऐवज में नौ हजार रुपये किराया वसूलने के आरोप में एक एम्बुलेंस चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान संगम विहार निवासी फैजान के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार सोनू तिवारी ने रविवार को शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया गया था कि एम्बुलेंस चालक ने बुखार से पीड़ित उनके बड़े भाई को अस्पताल ले जाने के लिए नौ हजार रुपये किराया वसूला।

यह किराया गोविंदपुरी से अपोलो अस्पताल जाने के लिए लिया गया जिसकी दूरी मात्र सात किलोमीटर है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने एक नकली ग्राहक आरोपी एम्बुलेंस चालक के पास भेजा और उससे मजीदा अस्पताल से अपोलो अस्पताल चलने के लिये बातचीत की।

उन्होंने कहा कि आरोपी चालक ने मात्र दस किलोमीटर की दूरी के लिए नौ हजार रुपये किराया मांगा। साथ ही अस्पताल की पार्किंग में इंतजार करने के लिए पांच हजार रुपये अतिरिक्त मांगे।

अधिकारी ने बताया कि फैजान ने सौदेबाजी के बाद 8500 रुपये लिए और रकम लेने के दौरान ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए