लाइव न्यूज़ :

मप्र में एंबुलेंस एक ट्रक से टकरायी, तीन लोगों की मौत, तीन घायल

By भाषा | Updated: October 28, 2021 14:25 IST

Open in App

जबलपुर (मप्र), 28 अक्टूबर मध्य प्रदेश के जबलपुर जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर पनागर के पास एक एंबुलेंस राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर खड़े ट्रक से टकरा गई जिससे एंबुलेंस में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

पनागर पुलिस थाने के प्रभारी आर के सोनी ने बताया, ‘‘बुधवार देर रात एक बजे एंबुलेंस (जननी एक्सप्रेस वैन) राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में एंबुलेंस में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।’’

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान धन्नू यादव (30), पूनिया बाई (21) और छोटू कोल (22) के रूप में की गई है।

सोनी ने कहा कि हादसे के वक्त एंबुलेंस उमरिया जिले से गर्भवती महिला रेखा बाई और उसके परिवार के सदस्यों को लेकर जबलपुर के एक अस्पताल जा रही थी।

उन्होंने कहा कि हादसे में घायल रेखा सहित तीनों लोगों को जबलपुर के शासकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां तीनों की हालत स्थिर है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन खड़ा करने वाले ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह