लाइव न्यूज़ :

जम्मू में दवाई ले जा रही एम्बुलेंस खड्ड में गिरी

By भाषा | Updated: June 6, 2021 20:52 IST

Open in App

जम्मू, छह जून जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दवाइयां ले जा रही एक एम्बुलेंस रविवार को एक खड्ड में गिर गई लेकिन सेना की वक्त पर की गई कार्रवाई ने एम्बुलेंस चालक की जान बचा ली।

एक रक्षा अधिकारी ने यहां बताया कि एम्बुलेंस कोविड-19 के इलाज के लिए जरूरी दवाएं और मेडिकल स्टोर के लिए आपूर्ति लेकर रामबन से गूल जा रही थी।

प्रवक्ता ने बताया, “ सुबह करीब आठ बजे, गूल के थानेदार और ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी ने पार्थमुल्ला में एक खाई में गिर गई एम्बुलेंस को निकालने के लिए सेना से मदद मांगी।”

उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर सेना ने कुछ कर्मियों के साथ एक रिकवरी वाहन रवाना किया।

प्रवक्ता ने कहा कि चार घंटे की लगातार कोशिश के बाद, एम्बुलेंस को सफलतापूर्वक खड्ड में से निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि इसके चालक, रईस अहमद को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया और उनकी हालत स्थिर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल