लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में 26 करोड़ रुपये मूल्य की एम्बरग्रीस जब्त: अधिकारी

By भाषा | Updated: July 13, 2021 14:49 IST

Open in App

मुंबई, 13 जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे वन संभाग ने ‘एम्बरग्रीस’ की खेप जब्त की है, जिसकी कीमत 26 करोड़ रुपये बताई गई है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उप वन संरक्षक (ठाणे) गजेंद्र हीरे ने बताया कि ठाणे वन संभाग ने पिछले कुछ दिनों में छापेमारी के दौरान 27 किलोग्राम एम्बरग्रीस जब्त की और इस संबंध में मुंबई से पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

‘एम्बरग्रीस’ भूरे रंग का मोम जैसा एक पदार्थ होता है जो स्पर्म व्हेल के पेट में बनता है। व्हेल के उल्टी करने के बाद यह पदार्थ समुद्र के पानी में तैरता हुआ पाया जाता है। इत्र बनाने में इस्तेमाल होने वाली एम्बरग्रीस की बिक्री प्रतिबंधित है।

अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच के दौरान यह प्रकाश में आया कि इन लोगों ने कर्नाटक से यह खेप मंगवाई थी। अधिकारी ने बताया कि विस्तृत जांच के लिए एक विशेष टीम पड़ोसी राज्य जाएगी।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से चार मुंबई के निवासी हैं जबकि एक कर्नाटक का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि आरोपी को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा