लाइव न्यूज़ :

इंदौर में आम्बेडकर प्रतिमा गायब, पुलिस ने दूसरी मूर्ति लगवाई

By भाषा | Updated: June 28, 2021 16:03 IST

Open in App

इंदौर, 28 जून मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में अज्ञात तत्वों द्वारा डॉ. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा गायब किए जाने के एक दिन बाद सोमवार को पुलिस ने संविधान निर्माता की दूसरी मूर्ति लगवा दी।

बेटमा थाने के प्रभारी संजय शर्मा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर चीराखान गांव में पहाड़ी के पास सुनसान इलाके में आम्बेडकर के अनुयायियों ने उनकी दो फुट की प्रतिमा स्थापित की थी।

उन्होंने कहा, "हमें रविवार को पता चला कि आम्बेडकर प्रतिमा गायब है। इसके स्थान पर हमने आम्बेडकर की नयी मूर्ति लगवा दी है।"

थाना प्रभारी ने बताया कि आम्बेडकर प्रतिमा गायब किए जाने को लेकर भारतीय दंड विधान की धारा 379 (चोरी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस को कुछ लोगों पर संदेह है और आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस चीराखान गांव से आम्बेडकर प्रतिमा चुराई गई, वह संविधान निर्माता की महू स्थित जन्मस्थली से महज 20 किलोमीटर दूर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर