लाइव न्यूज़ :

भदोही में ग्राम समाज की जमीन पर बिना अनुमति आंबेडकर की मूर्ति स्‍थापित, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: January 4, 2021 16:55 IST

Open in App

भदोही (उप्र) चार जनवरी भदोही जिले के औराई इलाके में ग्राम समाज की ज़मीन पर रविवार को आधी रात के बाद दलितों द्वारा बिना अनुमति के एक कार्यक्रम आयोजित करके बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की मूर्ति स्थापित किये जाने के बाद तनाव की स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई है। इस मामले में दर्जन भर लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, औराई इलाके के उमरहा गाँव में बिना अनुमति आंबेडकर की मूर्ति स्‍थापित करने और उसे हटाने के मामले को लेकर दो पक्षों के आमने -सामने इकट्ठा होने से भारी तनाव की सूचना पर जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। गांव में भारी तनाव के चलते अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

मूर्ति हटाने की मांग पर अड़े उमरहा के ग्राम प्रधान गोपाल दूबे की शिकायत पर प्रशासन ने विधिक कार्रवाई के बाद आंबेडकर मूर्ति हटाने की बात कही है जबकि दलित समाज के लोग मूर्ति नहीं हटाने पर अड़े हुए हैं।

औराई के उप जिला अधिकारी आशीष मिश्रा ने सोमवार को बताया कि उमरहा गाँव में ग्राम समाज की 23 बिस्वा ज़मीन है और इस ज़मीन पर यहाँ के प्रधान गोपाल दूबे शौचालय बनवाना चाहते हैं। इसकी जानकारी होने पर सैकड़ों की संख्या में दलितों ने बिना अनुमति रविवार की रात एक कार्यक्रम आयोजित कर आधी रात के बाद एक चबूतरे का निर्माण कर उस पर चार फ़ीट ऊंची बाबा साहेब आम्बेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी है।

उन्होंने बताया इस मामले में क्षेत्र के लेखपाल राजेश वर्मा ने 12 लोगों को चिन्हित करते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया है। उन्होंने बताया अभी और लोगों की पहचान की जा रही है और उन सबके खिलाफ विधिक करवाई के बाद मूर्ति को हटा दिया जाएगा। वहीं दलित समुदाय के लोगों ने मूर्ति को यथावत रखने के लिए मूर्ति स्थल को घेर रखा है। औराई थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता