लाइव न्यूज़ :

भदोही में ग्राम समाज की जमीन पर बिना अनुमति आंबेडकर की मूर्ति स्‍थापित, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: January 4, 2021 22:54 IST

Open in App

भदोही (उप्र) चार जनवरी भदोही जिले के औराई इलाके में ग्राम समाज की ज़मीन पर रविवार को आधी रात के बाद दलितों द्वारा बिना अनुमति के एक कार्यक्रम आयोजित करके बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की मूर्ति स्थापित किये जाने के बाद तनाव की स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई है। इस मामले में 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, औराई इलाके के उमरहा गाँव में बिना अनुमति आंबेडकर की मूर्ति स्‍थापित करने और उसे हटाने के मामले को लेकर दो पक्षों के आमने -सामने इकट्ठा होने से भारी तनाव की सूचना पर जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। गांव में भारी तनाव के चलते अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

मूर्ति हटाने की मांग पर अड़े उमरहा के ग्राम प्रधान गोपाल दूबे की शिकायत पर प्रशासन ने विधिक कार्रवाई के बाद आंबेडकर मूर्ति हटाने की बात कही है जबकि दलित समाज के लोग मूर्ति नहीं हटाने पर अड़े हुए हैं।

औराई के उप जिला अधिकारी आशीष मिश्रा ने सोमवार को बताया कि उमरहा गाँव में ग्राम समाज की 23 बिस्वा ज़मीन है और इस ज़मीन पर यहाँ के प्रधान गोपाल दूबे शौचालय बनवाना चाहते हैं। इसकी जानकारी होने पर सैकड़ों की संख्या में दलितों ने बिना अनुमति रविवार की रात एक कार्यक्रम आयोजित कर आधी रात के बाद एक चबूतरे का निर्माण कर उस पर चार फ़ीट ऊंची बाबा साहेब आम्बेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी है।

उन्होंने बताया इस मामले में क्षेत्र के लेखपाल राजेश वर्मा ने साहब, सौरभ सहित 25 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है।

औराई थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद