लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के कैलेंडर में आंबेडकर, फुले की पुण्यतिथि नहीं : राकांपा, कांग्रेस ने निंदा की

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 6, 2019 05:32 IST

बयान में कहा गया है कि कैलेंडर में बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर और महात्मा फुले की जयंतियों का जिक्र है।

Open in App

महाराष्ट्र सरकार के 2019 के कैलेंडर में दलित नेता बीआर आंबेडकर और 19वीं सदी के सामाजिक सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथियों का जिक्र नहीं है।

घटनाक्रम के सामने आने के बाद, शनिवार को राकांपा ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस से माफी की मांग की तो कांग्रेस ने उनसे ‘जबर्दस्त गलती’ की नैतिक जिम्मेदारी लेने को कहा।

सूचना और जनसंपर्क महानिदेशालय (डीजीआईपीआर) द्वारा प्रकाशित कैलेंडर में 28 नवंबर को पड़ने वाली फुले की पुण्यतिथि तथा छह दिसंबर को पड़ने वाली आंबेडकर की पुण्यतिथि का जिक्र नहीं है।

इसबीच, डीजीआईपीआर ने एक बयान में शनिवार को कहा कि 2013 में लिए गए निर्णय के अनुसार, सरकारी स्तर पर केवल जयंतियां ही मनाई जाती हैं। इसलिए सरकारी कैलेंडर में सिर्फ जयंतियों का जिक्र है न कि पुण्यतिथियों का।

बयान में कहा गया है कि कैलेंडर में बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर और महात्मा फुले की जयंतियों का जिक्र है। इस बीच, राकांपा प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने दावा किया कि कैलेंडर में महावीर जयंती और बुद्ध पूर्णिमा की तारीखें तक गलत हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महान विभूतियों के नामों का इस्तेमाल कर चुनाव जीतना चाहती हैं लेकिन वह यह भी सुनिश्चित करना चाहती है कि उनकी यादें लोगों के ज़ेहन से मिट जाए।

कांग्रेस नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्णन विखे पाटिल ने कहा कि भाजपा नीत सरकार महान लोगों के नाम केवल राजनीतिक फायदे के लिए लेती है।

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो