लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान हादसे पर अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान के राजदूतों ने जताया दुख

By भाषा | Updated: August 8, 2020 16:26 IST

ऑस्ट्रेलया के राजदूत बेरी ओ फारेल ने कहा कि दुर्घटना के शिकार लोगों के परिजन से उन्हें संवेदना है। ओ फारेल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘कोझिकोड में एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान की दुर्घटना से काफी दुखी हूं। पीड़ितों के परिजन के प्रति हम संवेदना जताते हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देएयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान शुक्रवार को 190 यात्रियों के साथ कोझिकोड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारी बारिश के बीच उतरते समय रनवे पर फिसल गयाइस दुर्घटना में करीब 18 लोगों की मौत हो गई।

नयी दिल्ली: अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के राजदूतों ने कहा कि केरल के कोझिकोड में एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान की दुर्घटना के बारे में जानकर उन्हें काफी दुख हुआ और उन्होंने मृतकों के परिजन से संवेदना जताई है। दुबई से आया एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान शुक्रवार को 190 यात्रियों के साथ कोझिकोड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारी बारिश के बीच उतरते समय रनवे पर फिसल गया और 35 फुट गहरी खाई में गिर गया तथा दो टुकड़ों में बंट गया।

इस दुर्घटना में करीब 18 लोगों की मौत हो गई। अमेरिका के राजदूत केन जस्टर ने कहा कि दुर्घटना के बारे में जानकर वह काफी दुखी हुए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अमेरिकी दूतावास की तरफ से, कोझिकोड में एयर इंडिया की दुर्घटना से हम काफी दुखी हैं। मारे गए लोगों के लिए हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताते हैं।’’ भारत में जापान के राजदूत सातोशी सुजुकी ने उम्मीद जताई कि तलाश एवं बचाव अभियान जल्द से जल्द समाप्त होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘कोझिकोड में एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुर्घटना और इडुक्की में भूस्खलन से मैं काफी दुखी हूं। जिन लोगों की मौत हुई है और जो घायल हुए हैं उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। मुझे उम्मीद है कि तलाशी और बचाव अभियान जल्द से जल्द खत्म होगा।’’ ऑस्ट्रेलया के राजदूत बेरी ओ फारेल ने कहा कि दुर्घटना के शिकार लोगों के परिजन से उन्हें संवेदना है। ओ फारेल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘कोझिकोड में एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान की दुर्घटना से काफी दुखी हूं। पीड़ितों के परिजन के प्रति हम संवेदना जताते हैं।’’

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह