लाइव न्यूज़ :

थाईलैंड की राजदूत ने की खट्टर से मुलाकात

By भाषा | Updated: September 21, 2021 21:54 IST

Open in App

चंडीगढ़,21 सितंबर भारत में थाईलैंड की राजदूत पट्टारत होंगटोंग ने मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की और उनके देश तथा राज्य के बीच व्यापार,खेल, शिक्षा ,कृषि आदि क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने की संभावनाओं पर चर्चा की।

राज्य सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि इस बैठक के दौरान भारत में थाईलैंड की राजदूत और मुख्यमंत्री खट्टर के बीच विकास के विभिन्न क्षेत्रों की पहचान के लिए गहन विचार विमर्श हुआ।

बयान में कहा गया, ‘‘ उन्होंने विशेष रूप से खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं तलाशने में हरियाणा सरकार से सहयोग मांगा।’’

बयान में राजदूत के हवाले से कहा गया,‘‘ हरियाणा में अधिकतम निवेश क्षमताएं हैं जिनमें ऑटोमोबाइल और कृषि क्षेत्र शामिल हैं। थाईलैंड और हरियाणा के बीच विभिन्न विनिमय कार्यक्रम चलाए जा सकते हैं।’’

बैठक के दौरान खट्टर ने राजदूत से कहा कि भारत और थाइलैंड के बीच सदियों पुराने सामाजिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं उद्योग, निवेश, सांस्कृतिक संबंध स्थापित करने में राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन देता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल