लाइव न्यूज़ :

भारत में अफगानिस्तान के राजदूत ने बीएमवीएसएस का दौरा किया

By भाषा | Updated: August 3, 2021 20:44 IST

Open in App

जयपुर, तीन अगस्त भारत में अफगानिस्तान के राजदूत फरीद ममुंडजे ने भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (बीएमवीएसएस) के जयपुर फुट सेंटर का दौरा किया और विश्व प्रसिद्ध कृत्रिम अंग की निर्माण प्रक्रिया का निरीक्षण किया।

संगठन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार नयी दिल्ली में अफगानिस्तान दूतावास के राजदूत और तीन अन्य सदस्यों ने सोमवार को बीएमवीएसएस के संस्थापक और मुख्य संरक्षक डी आर मेहता और अन्य के साथ जयपुर फुट एवं इसके पुर्नवास कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की।

बयान के अनुसार बीएमवीएसएस 1996 से काबुल और मजार-ए-शरीफ में विशेष पुनर्वास शिविरों का आयोजन कर रहा है और भारत सरकार और दुबई की अल फला बैंक के सहयोग से विभिन्न शिविरों में 1996 से 2014 तक 3738 अफगानों का पुर्नवास किया गया है।

राजदूत ने कहा कि बहुत बडी संख्या में अफगानों को तत्काल पुनर्वास की आवश्यकता है और उनकी सरकार दीर्घ अवधि के आधार पर बीएमवीएसएस के साथ सहयोग करने की इच्छुक है।

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान सरकार अपने विकलांगो को कृत्रिम अंग लगाने के उद्देश्य से जयपुर भेजने के लिये बहुत उत्सुक है ताकि वो फिर से जयपुर फुट के जरिये चल सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल