लाइव न्यूज़ :

भारत में इंडोनेशिया के प्रभारी राजदूत का जकार्ता में निधन

By भाषा | Updated: May 26, 2021 19:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मई भारत में इंडोनेशिया के प्रभारी राजदूत फ्रेडी निको योहानेस पीये का जकार्ता के एक अस्पताल में निधन हो गया। कुछ सप्ताह पहले कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद उन्हें हवाई जहाज से उनके देश ले जाया गया था।

भारत में इंडोनेशिया के राजदूत रहे राजनयिक सिद्धार्थो सुर्योदीपुरो ने पीये के निधन के बारे में ट्वीट किया।

सुर्योदीपुरो ने कहा, ‘‘नयी दिल्ली में प्रभारी राजदूत और मेरे अच्छे दोस्त एवं सहकर्मी फ्रेडी पीये को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि। उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।’’

उनकी हालत खराब होने के बाद 27 अप्रैल को उन्हें हवाई जाहज से जकार्ता ले जाया गया था।

नयी दिल्ली में इंडोनेशिया के दूतावास ने ट्वीट कर पीये के निधन पर दुख जताया और कहा कि उनके नेतृत्व, मार्गदर्शन और सदाशयता को हमेशा याद रखा जाएगा।

इंडोनेशिया की मीडिया ने खबर दी थी कि कोविड-19 से संक्रमित होने की वजह से उनका इलाज चल रहा है।

कोरोना वायरस महामारी के बीच भारत में किसी विदेश मिशन के दूसरे अधिकारी की यह मौत है।

पिछले महीने तंजानिया उच्चायोग में रक्षा सलाहकार की कोविड-19 से मौत हो गई थी। दिल्ली कैंट के बेस अस्पताल में भर्ती कराए जाने के दूसरे दिन 28 अप्रैल को कर्नल मोसेस बीटस म्लूला का निधन हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे