सामाजिक कार्यकर्ता अम्बरीश राय का कोरोना से निधन, राइट टू एजुकेशन फोरम के थे संयोजक

By अरविंद कुमार | Updated: April 23, 2021 13:47 IST2021-04-23T13:44:11+5:302021-04-23T13:47:52+5:30

अम्बरीश राय 2010 से शिक्षा अधिकार कानून के क्रियान्वन आंदोलन से जुड़े थे। इसे लागू कराने में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई थी।

Ambarish Rai Death due to coronavirus was Social activist and Right to Education Forum convener | सामाजिक कार्यकर्ता अम्बरीश राय का कोरोना से निधन, राइट टू एजुकेशन फोरम के थे संयोजक

सामाजिक कार्यकर्ता अम्बरीश राय का निधन (फाइल फोटो)

Highlightsअम्बरीश राय का निधन शुक्रवार सुबह हुआ, कोरोना संक्रमित होने के बाद नहीं मिला समुचित इलाजअम्बरीश राय 61 वर्ष के थे, उनके परिवार में पत्नी और एक बेटा हैसाल 2010 से शिक्षा अधिकार कानून के क्रियान्वन आंदोलन से जुड़े थे अम्बरीश राय

मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा अधिकार कानून को सही ढंग से लागू करने के लिए चलाए गए आंदोलन के सूत्रधार एवं प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अम्बरीश राय का शुक्रवार सुबह कोरोना के कारण निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे।

उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र है जो अमरीका में रहता है। राय राइट  टू एजुकेशन फोरम के संयोजक थे और देश के प्रमुख शिक्षाविदों से जुड़े थे।

इस फोरम से देश भर के शिक्षा से जुड़े करीब एक हजार संगठन जुड़े हुए थे। अम्बरीश राय को सांस लेने में तकलीफ के कारण पिछले दिनों अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्हें बाद में किसी कोविड अस्पताल में भर्ती होने के लिए कहा गया। 

हालांकि, अस्पताल में बिस्तर न मिल पाने के कारण उनका समुचित इलाज नहीं हो सका और उन्होंने शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। उन्होंने 5 अप्रैल को कोविड का टीका भी लगाया था।

अम्बरीश  राय ने अपनी शिक्षा दीक्षा बुंदेलखंड और लखनऊ में की और वे वाम छात्र नेता भी थे। वे ए आई इस एफ के सचिव भी थे। वे 2010 से शिक्षा अधिकार कानून के क्रियान्वन आंदोलन से जुड़े थे। इस आंदोलन के अगुवा पूर्व विदेश सचिव  मुचकुंद दुबे  से भी जुड़े थे।

उन्होंने मजदूर संगठनों और आदिवासी अधिकारों के लिए भी काम किया था। उन्होंने देश भर में शिक्षा के निजीकरण के खिलाफ कई सम्मेलन कार्यशाला का आयोजन किया था और सांसदों को भी जोड़ने की मुहिम चलाई थी।

Web Title: Ambarish Rai Death due to coronavirus was Social activist and Right to Education Forum convener

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे