लाइव न्यूज़ :

अंबानी सुरक्षा मामला : एनआईए ने महंगी बाइक जब्त की

By भाषा | Updated: April 5, 2021 15:16 IST

Open in App

मुंबई, पांच अप्रैल एनआईए ने एक महंगी बाइक बरामद की है जिसके बारे में संदेह है कि यह उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास एक एसयूवी बरामदगी से जुड़े मामले में गिरफ्तार सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे की एक कथित महिला सहयोगी के नाम पर पंजीकृत है।

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के अधिकारी बाइक को एक टेम्पो के जरिए दक्षिण मुंबई में अपने कार्यालय लेकर आए।

सूत्रों ने बताया कि निलंबित सहायक पुलिस निरीक्षक वाजे की कथित महिला सहयोगी से एनआईए ने शुक्रवार को पूछताछ की थी।

जांच एजेंसी ने बृहस्पतिवार को मीरा रोड इलाके में एक फ्लैट की जांच की थी जिस पर महिला का कब्जा था।

एनआईए को संदेह है कि 25 फरवरी को अंबानी के आवास ‘एंटीलिया’ के पास एक एसयूवी मिलने के पहले, महिला 16 फरवरी को वाजे के साथ शहर के एक होटल में गयी थी। अंबानी के आवास के पास मिली एसयूवी में जिलेटिन की छड़ें रखी हुई थीं।

एनआईए ने पूर्व में वाजे द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली आठ महंगी गाड़ियां जब्त की थीं। वाजे को मामले में पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था।

एनआईए ठाणे के कारोबारी मनसुख हिरन की मौत के मामले की भी जांच कर रही है। अंबानी के आवास के पास विस्फोटक वाली कार मिलने के पहले एसयूवी हिरन के पास थी। हिरन ठाणे में पांच मार्च को मृत मिले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह