लाइव न्यूज़ :

अंबानी सुरक्षा सेंध मामला: 'फर्जी मुठभेड़' के पहलू की जांच कर रही एनआईए

By भाषा | Updated: April 14, 2021 14:30 IST

Open in App

मुंबई, 14 अप्रैल जांचकर्ताओं को संदेह है कि निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे ने दो लोगों को फर्जी मुठभेड़ में मार गिराने की योजना बनाई थी ताकि उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के निकट विस्फोटक सामग्री रखी कार मिलने के मामले से उन्हें जोड़ा जा सके। सूत्रों ने बुधवार को यह बात कही।

उन्होंने कहा कि इस तरीके से ''मुठभेड़ विशेषज्ञ'' वाजे मामले को सुलझाने का दावा करना चाहता था, लेकिन उसकी यह योजना धरी रह गई।

सूत्रों ने कहा कि मामले की जांच कर रहे राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को ठाणे में वाजे के घर की तलाशी के दौरान एक व्यक्ति का पासपोर्ट बरामद हुआ था, जिसकी पहचान नहीं बताई गई है।

उन्होंने कहा कि पहले शुरुआत में मारूति ईको वाहन में ''फर्जी मुठभेड़'' को अंजाम देने योजना बनाई गई, जो पिछले साल नवंबर में महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर से चोरी हो गई थी।

सूत्रों ने कहा कि जांच एजेंसी को संदेह है कि दो लोगों को मारकर वाजे विस्फोटक सामग्री मिलने के मामले को सुलझाने का दावा करना और तारीफ पाना चाहता था, लेकिन यह योजना अंजाम तक नहीं पहुंच पाई।

एनआईए ने इससे पहले कहा था कि वाजे ''कुछ बड़ा'' करने की योजना बना रहा था।

सूत्रों ने कहा कि एजेंसी ''फर्जी मुठभेड़'' थ्योरी की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि 25 फरवरी को दक्षिण मुंबई में अंबानी के घर के बाहर एक एसयूवी मिली थी, जिसमें विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी। उस एसयूवी के मालिक बताए गए कारोबारी मनसुख हिरन का पांच मार्च को ठाणे में एक नहर से शव मिलने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया था।

इसके बाद 13 मार्च को एनआईए ने वाजे को गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो