लाइव न्यूज़ :

अंबाला: पुंछ में शहीद हुए जवान का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया

By भाषा | Updated: January 22, 2021 18:57 IST

Open in App

अंबाला, 22 जनवरी जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए सेना के जवान का शुक्रवार को अंबाला स्थित उनके पैतृक गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम ठिकानों पर गोलीबारी की थी, जिसमें सेना की 10 जेएके राइफल्स इकाई के हवलदार निर्मल सिंह शहीद हो गए थे।

अंबाला सिटी से करीब 20 किलोमीटर दूर जनसुई गांव में शहीद निर्मल सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। उनके तीन वर्षीय बेटे ने पिता को मुखाग्नि दी।

इस दौरान सेना एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

अंतिम संस्कार से पहले ग्रामीणों ने 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे भी लगाए। परिवार के सदस्यों ने कहा कि निर्मल अगले महीने घर आने वाले थे।

तिरंगे में लिपटे शहीद के पार्थिव शरीर को अंबाला छावनी से सेना के वाहन से गांव लाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान