लाइव न्यूज़ :

अंबाला: सरकारी स्कूल में छह छात्र और दो शिक्षक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

By भाषा | Updated: January 4, 2021 23:03 IST

Open in App

अंबाला (हरियाणा), चार जनवरी अंबाला छावनी में एक सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छह छात्र और दो शिक्षक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने कुछ दिन पहले कुछ शिक्षकों और 10वीं तथा 12वीं के 206 छात्रों के नमूने एकत्रित किये थे।

अधिकारियों ने बताया कि छह छात्र और दो शिक्षक वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

स्कूल के प्रधानाचार्य ने कहा कि उन्होंने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये सभी ऐहतियाती कदम उठाए थे।

उन्होंने कहा कि थर्मल स्क्रीनिंग के जरिये छात्रों के शरीर के तापमान की जांच की जा रही है। स्कूल आ रहे सभी छात्रों और शिक्षकों के लिये मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

हरियाणा में 21 दिसंबर को सरकारी स्कूलों के फिर से खोल दिया गया था।

उप डीईओ सुधीर कालरा ने कहा कि अंबाला कैंट स्कूल की रिपोर्ट मिलने के बाद जिले में सभी स्कूलों को अलर्ट कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि स्कूलों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की हिदायत पहले ही दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे