लाइव न्यूज़ :

ऐमेजॉन प्राइम वीडियो ने ‘तांडव’ सीरीज को लेकर बिना शर्त माफी मांगी

By भाषा | Updated: March 2, 2021 19:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मार्च ऐमेजॉन प्राइम वीडियो ने अपने शो "तांडव" के लिए मंगलवार को "बिना शर्त" माफी मांग ली और कहा कि दर्शकों द्वारा आपत्तिजनक पाए गए दृश्यों को उसने पहले ही हटा दिया है।

सैफ अली खान और मोहम्मद जीशान अय्यूब अभिनीत इस सीरीज के विभिन्न दृश्यों को लेकर खासा विवाद पैदा हो गया था और यह आरोप लगा कि इस शो से धार्मिक भावनाएं आहत हुयीं। इस संबंध में कई प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी हैं।

ऐमेजॉन प्राइम वीडियो ने एक बयान में कहा, ‘‘ऐमेजॉन प्राइम वीडियो को अत्यंत खेद है कि हाल ही में शुरू की गयी काल्पनिक सीरीज तांडव के कुछ दृश्य दर्शकों को आपत्तिजनक लगे। किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाना हमारा ध्येय नहीं था, और इस बात से अवगत कराये जाने पर, उन आपत्तिजनक दृश्यों को या तो हटा दिया गया या फिर संपादित किया गया। हम अपने दर्शकों की विविध आस्थाओं का सम्मान करते हैं और उन दर्शकों से बिना शर्त क्षमा याचना करते हैं, जिन्हें ठेस पहुंची है।’’

कंपनी ने कहा, ‘‘ हमारी टीमें कंपनी की विषय मूल्यांकन विधियों का अनुकरण करती हैं, और हम मानते हैं कि दर्शकों की बेहतर सेवा के लिए, समय-समय पर इन विधियों का आधुनिकीकरण आवश्यक है। हम भारतीय कानूनों का अनुपालन करते हुए, और हमारे दर्शकों की संस्कृति और आस्थाओं का सम्मान करते हए, अपने सहयोगियों के साथ आगे भी मनोरंजक विषय विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट