लाइव न्यूज़ :

अमेजन ने प्राइम वीडियो चैनल्स का ऐलान किया

By भाषा | Updated: September 24, 2021 16:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 सितंबर ऑनलाइन प्रसारणकर्ता अमेजन ने शुक्रवार को प्राइम वीडियो चैनल्स की घोषणा की। इसके तहत अमेजन भारत में डिस्कवरी, लायंसगेट प्ले और इरोस नाउ जैसे मंचों को एक जगह लाएगा।

भारत प्राइम वीडियो चैनल्स पेश करने वाला 12वां देश है।

एक बयान में बताया गया कि एक मध्यस्थ की भूमिका निभाते हुए प्राइम वीडियो चैनल्स प्राइम सदस्यों को (ओवर द टॉप) सेवाओं के ऐड ऑन सब्सक्रिप्शन के विकल्प की अनुमति देगा और भारत में अमेजन प्राइम वीडियो ऐप और वेबसाइट पर उनके कंटेंट (सामग्रियों) का प्रसारण करेगा।

अमेजन की ओर से जारी बयान में बताया गया कि लॉन्च के समय प्राइम वीडियो चैनल प्राइम सदस्यों को डिस्कवरी+, लायंसगेट प्ले, इरोस नाउ, मुबी, होइचोइ, मनोरमा मैक्स, डॉक्यूबे और शॉर्ट्स टीवी की सेवा देगा। ग्राहकों को सिर्फ उन्हीं सेवाओं के लिए भुगतान करना पड़ेगा, जिन्हें वह चुनेंगे।

अमेजन प्राइम वीडियो के अधिकारी गौरव गांधी ने कहा कि कंपनी ने हमेशा अपने ग्राहकों के लिए पहुंच, अनुभव और चयन में सुधार लाने पर ध्यान केंद्रित किया है।

अमेजन के एक अधिकारी ने बताया कि भारत से पहले यह सेवा 11 देशों में शुरू की गई और सफल रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू