लाइव न्यूज़ :

छात्रा के प्रेम में दीवाना टीचर पहुंचा लड़की के ससुराल, प्रेमिका को लेकर भागा, और फिर...

By एस पी सिन्हा | Updated: June 13, 2021 18:31 IST

बिहार के समस्तीपुर जिले से गुरू-शिष्या परंपरा को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। गुरू शिष्या को उसके ससुराल से उड़ा लाया। ग्रामीणों में देखा जा रहा है आक्रोश

Open in App
ठळक मुद्देइस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। इस बात से ग्रामीणों में काफी नाराजगी व्याप्त है।लोग पुलिस के संज्ञान में देकर कलंकित गुरु को कठोर दंड दिलवाने के पक्ष में है।

बिहार के समस्तीपुर जिले के उजियारपुर में गुरु-शिष्या के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां अपनी छात्रा के प्रेम में दीवाना गुरू(शिक्षक) ने उसकी शादी होने के बाद उसके ससुराल गया और वहां से भगा कर ले आया। दोनों के बीच पहले सी प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी जुछ लोगों को थी। अब इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।

बताया जाता है कि उजियारपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत के एक गुरु ने अपने शिष्या को प्रेम जाल में फंसा लिया। गुरु-शिष्य के परंपरा को कलंकित करने की चर्चा समूचे इलाके में सरेआम हो रही है। इस बात से ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। अपनी शिष्या के प्रेम में दिवाने होकर गुरु ने पहले तो ससुराल तक का सफर तय किया और उसके बाद मौका देख कर शिष्या को ही वहां से भगा लाया। 

कहा जा रहा है कि गांव के एक निजी कोचिंग संचालक सह शिक्षक का काचिंग पढने आनेवाली इसी गांव की एक छात्रा से प्रेम प्रसंग था। शिष्या के परिजनों ने कुछ ही दिन पहले उसकी शादी मुफस्सिल थाना के एक गांव में कर दी। इसके बाद गुरु का प्रेम इतना परवान चढा कि शिष्या को उसके ससुराल से ही भगाकर ले गया।

हालांकि, इसको लेकर ग्रामीणों का एक वर्ग स्थानीय पंचायत से मामले को सलटाने के पक्ष में चर्चा कर रहे है। जबकि एक पक्ष इसको पुलिस के संज्ञान में देकर कलंकित गुरु को कठोर दंड दिलवाने के पक्ष में है। लोगों के बीच चल रही चर्चा के अनुसार मामला अब महिला थाना तक पहुंच गया है। वहीं, इस मामले में उजियारपुर थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने बताया कि मामले को ग्रामीण स्तर पर ही सलटाने का प्रयास लोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां आवेदन आने पर जांच की जाएगी।

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता