लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार पर अमर्त्य सेन की टिप्पणी पूरी तरह से राजनीतिक: भाजपा

By भाषा | Updated: June 6, 2021 00:02 IST

Open in App

कोलकाता, पांच जून पश्चिम बंगाल भाजपा ने नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन की उस टिप्पणी को पूर्ण रूप से राजनीतिक करार दिया है जिसमें सेन ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ‘भ्रम में रहते हुए’ कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए काम करने के बजाय अपने कामों का श्रेय लेने पर ध्यान केंद्रित किया जिससे ‘स्किजोफ्रेनिया’ की स्थिति बन गई और काफी दिक्कतें पैदा हुई।

स्किजोफ्रेनिया एक गंभीर मनोरोग होता है जिसमें रोगी वास्तविक और काल्पनिक संसार में भेद नहीं कर पाता।

प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि वह पूरी दुनिया के सामने सरकार की लगातार आलोचना नहीं कर सकते।

प्रख्यात अर्थशास्त्री सेन ने शुक्रवार देर शाम को राष्ट्र सेवा दल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि सरकार में भ्रम के कारण संकट से खराब तरीके के निपटने की वजह से भारत अपनी क्षमताओं के साथ काम नहीं कर सका। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो किया उसका श्रेय लेने की इच्छुक दिखाई दी जबकि उसे यह सुनिश्चित करना था कि भारत में यह महामारी न फैले। इसका नतीजा काफी हद तक स्किजोफ्रेनिया जैसा था।

भट्टाचार्य ने संवाददाताओं से कहा, ''मैं उतना अधिक अहंकारी नहीं कि यह कहूं कि सेन की आयु अधिक हो गई है और उन्हें काउंसलिंग की जरूरत है। हालांकि, हमें मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले की भी उनकी टिप्पणियों को नहीं भूलना चाहिए। सेन ने प्रधानमंत्री और केंद्र के खिलाफ जो भी कहा, वह पूरी तरह से राजनीतिक टिप्पणी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान