अमरनाथ यात्राः अनंतनाग में पत्थरों की चपेट में आने से महिला तीर्थयात्री की मौत, बचाने की कोशिश में माउंटेन रेस्क्यू टीम के दो सदस्य घायल

By अनिल शर्मा | Updated: July 16, 2023 09:17 IST2023-07-16T09:03:31+5:302023-07-16T09:17:47+5:30

वार्षिक अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई को शुरू हुई थी। भगवान शिव के निवास स्थान अमरनाथ गुफा की 62 दिवसीय तीर्थयात्रा 31 अगस्त को समाप्त होगी।

Amarnath Yatra Woman pilgrim dies after being hit by stones in Anantnag | अमरनाथ यात्राः अनंतनाग में पत्थरों की चपेट में आने से महिला तीर्थयात्री की मौत, बचाने की कोशिश में माउंटेन रेस्क्यू टीम के दो सदस्य घायल

अमरनाथ यात्राः अनंतनाग में पत्थरों की चपेट में आने से महिला तीर्थयात्री की मौत, बचाने की कोशिश में माउंटेन रेस्क्यू टीम के दो सदस्य घायल

Highlightsअमरनाथ यात्रा पर जा रही महिला श्रद्धालु की पत्थरों की चपेट में आने से मौत हो गई।मृतक की पहचान उर्मीलाबेन (53) के रूप में हुई।

श्रीनगरः अमरनाथ यात्रा पर निकली एक महिला की प्राकृतिक रूप से गिरने वाले पत्थरों की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला को बचाने की कोशिश करने वाले जम्मू-कश्मीर पुलिस की माउंटेन रेस्क्यू टीम के दो अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि यात्रा ड्यूटी पर तैनात घायल पुलिस कर्मियों को सेना और निजी हेलीकॉप्टर द्वारा निकाला गया। मृतक की पहचान उर्मीलाबेन (53) के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि यह घटना संगम टॉप और निचली गुफा के बीच हुई जब महिला श्रद्धालु  कठिन रास्तों के जरिए मशहूर पवित्र गुफा की ओर पैदल जा  रही थी।

पुलिस ने कहा कि घटना में जम्मू-कश्मीर पुलिस की माउंटेन रेस्क्यू टीम के दो सदस्य भी महिला को बचाने की कोशिश करते समय घायल हो गए। दोनों की पहचान मोहम्मद सलेम और मोहम्मद यासीन के रूप में हुई है। घटना के बाद घायल पुलिसकर्मियों को यात्रा ड्यूटी पर तैनात सेना और निजी हेलीकॉप्टर से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि सूचना पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने महिला यात्री की मौत पर शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति सहानुभूति भी व्यक्त की। डीजीपी ने दो पुलिसकर्मियों की प्रतिबद्धता की सराहना की और त्वरित निकासी में शामिल सभी लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

गौरतलब है कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई को शुरू हुई थी। भगवान शिव के निवास स्थान अमरनाथ गुफा की 62 दिवसीय तीर्थयात्रा 31 अगस्त को समाप्त होगी।

Web Title: Amarnath Yatra Woman pilgrim dies after being hit by stones in Anantnag

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे