लाइव न्यूज़ :

पवित्र अमरनाथ यात्रा छड़ी स्थापना के साथ 11 अगस्त को हो जाएगी समाप्त

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 9, 2022 17:51 IST

पवित्र अमरनाथ यात्रा इस बार 11 अगस्त को प्रतीक छड़ी मुबारक की स्थापना के साथ समाप्त हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देअमरनाथ यात्रा आगामी 11 अगस्त को छड़ी मुबारक की स्थापना के साथ समाप्त हो जाएगीअमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुताबिक इस साल बमुश्किल 3.10 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे बोर्ड को उम्मीद थी कि 8 लाख से अधिक श्रद्धालु अमरनाथ गुफा का दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे

जम्मू: पवित्र अमरनाथ यात्रा से इस बार जम्मू-कश्मीर प्रशासन बेहद नाउम्मीद हुआ है। इस कारण वो आगामी 11 अगस्त को यात्रा की प्रतीक छड़ी मुबारक की स्थापना करके यात्रा समाप्त कर देगा। इतना जरूर था कि इस बार के अनुभव के चलते प्रशासन ने अनेकों संस्थाओं के उस सुझाव पर विचार करने का फैसला जरूर किया है जिसमें कई सालों से यात्रा की अवधि को घटा कर एक माह करने के लिए कहा गया है।

श्राइन बोर्ड के दावानुसार, इस बार यात्रा में शामिल होने वालों ने बमुश्किल 3.10 लाख का आंकड़ा छुआ है। अमरनाथ श्राइन बोर्ड को उम्मीद थी कि 8 लाख से अधिक श्रद्धालु इसमें शिरकत करेंगे और वे तीन से चार हजार करोड़ का बिजनेस प्रदेश के व्यापारियों को देंगे, पर ऐसा हुआ नहीं।

हालांकि इसके लिए मौसम को अधिक दोषी ठहराया जा रहा है पर पिछले कई सालों की यह परंपरा बन चुकी है कि यात्रा के प्रतीक हिमलिंग के पिघलने के उपरांत यात्रा हमेशा ढलान पर रही है और श्राइन बोर्ड की तमाम कोशिशों के बावजूद हिमलिंग यात्रा के शुरू होने के कुछ ही दिनों के उपरांत पूरी तरह से पिघल जाता रहा है।

ऐसे में श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार यात्रा की अवधि पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता आन पड़ी है। दरअसल कई सालों में यात्रा की अवधि को दो से ढाई माह किया गया है, कई संस्थाओं ने इसे घटाने के सुझाव दिए हैं। लंगर लगाने वाली संस्थाओं ने इसे घटा कर 25 से 30 दिनों तक ही सीमति करने का आग्रह कई बार किया है।

अगर सारी स्थितियों को देखा जाए तो यात्रा की अवधि कम करने की बात पर्यावरण विभाग और अलगाववादी भी पर्यावरण की दुहाई देते हुए अतीत में करते रहे हैं। पर अब अधिकारियों को लगने लगा है कि हिमलिंग के पिघल जाने के उपरांत यात्रा में श्रद्धालुओं की शिरकत को जारी रख पाना संभव नहीं है जब तक कि हिमलिंग को सुरक्षित रखने के उपाय नहीं ढूंढ लिए जाते।

टॅग्स :अमरनाथ यात्राJammuजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया