लाइव न्यूज़ :

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद रोकी गई अमरनाथ यात्रा, एक दिन स्थगित रहने के बाद आज जम्मू से हुआ था रवाना

By सुरेश डुग्गर | Updated: July 27, 2019 17:51 IST

मौसम खराब होने के कारण गत दिवस यात्रा को जम्मू से रवाना नहीं किया गया था। हालांकि जम्मू में आज सुबह बारिश थी लेकिन प्रशासन ने सारे प्रबंधों पर विचार-विमर्श करने के बाद अमरनाथ के जत्थे को बारिश के बीच पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में राज्य में भारी बारिश की संभावना है मरनाथ यात्रा मार्ग पर भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है और श्रद्धालुओं को यात्रा मार्ग पर सावधानी बरतने को कहा गया है।

हालांकि एक दिन स्थगित रहने के बाद अमरनाथ यात्रा को आज शनिवार बहाल कर दिया गया। लेकिन पड़ावस्थलों से यात्रा को इसलिए रोक दिया गया है क्योंकि मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर कहा है कि अगले 24 घंटें जम्मू कश्मीर के लिए भारी हो सकते हैं।

मौसम खराब होने के कारण गत दिवस यात्रा को जम्मू से रवाना नहीं किया गया था। हालांकि जम्मू में आज सुबह बारिश थी लेकिन प्रशासन ने सारे प्रबंधों पर विचार-विमर्श करने के बाद अमरनाथ के जत्थे को बारिश के बीच पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना कर दिया। वहीं दूसरी तरफ मौसम खराब होने के कारण यात्रा मार्ग पर फिसलन को देखते हुए बालटाल मार्ग से पवित्र गुफा की तरफ यात्रा को नहीं भेजा है।

यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में लगातार उत्साह बना हुआ है और अब तक 3.25 लाख के करीब श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में शिवलिंग के दर्शन कर लिए हैं। एक जुलाई से शुरू हुई यात्रा ने 4 वर्ष का रिकार्ड पहले ही तोड़ दिया है ओर उम्मीद है कि इस बार यह आंकड़ा 5 लाख को पार कर जाएगा। यात्रा 15 अगस्त को रक्षाबंधन वाले दिन संपन्न होगी।

मौसम विभाग का अलर्ट

दूसरी ओर मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में राज्य में भारी बारिश की संभावना है और ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। यह चेतावनी तीनों खित्तों के लिए जारी की गई है। अमरनाथ यात्रा मार्ग पर भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है और श्रद्धालुओं को यात्रा मार्ग पर सावधानी बरतने को कहा गया है।

विभाग के अनुसार जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में जारी बारिश अभी 24 घंटे और रहेगी। मिट्टी गीली है और ऐसे में ज्यादा बारिश से लैंडस्लाइड की संभावना है। वहीं फ्लैश फ्लड की भी बात कही गई है। लोगों से सतर्कता बरतने को कहा गया है। अमरनाथ यात्रा मार्ग पर एसडीआरएफ की टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। फ्लैश फ्लड आने से बीते कल मेंढर में एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं भूस्खलन से राज्य में एक महिला की मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल और 150 से अधिक मवेशी भी मारे गये हैं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरअमरनाथ यात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है