लाइव न्यूज़ :

अमरनाथ यात्राः तीन और श्रद्धालुओं की मौत, आंकड़ा पहुंचा आठ के पार

By सुरेश डुग्गर | Updated: July 15, 2019 18:33 IST

अमरनाथ यात्राः इस साल श्री बाबा अमरनाथ की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में पहले दिन से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। पिछले साल यात्रा के पहले दिनों में बारिश के कारण बहुत कम यात्री बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए पहुंचे थे।

Open in App

अमरनाथ यात्रा में शिरकत करने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। हालांकि सोमवार को भी 3 और श्रद्धालुओं की दिल के दगा दे जाने के कारण मौत हो गई थी लेकिन ये मौतें बाकियों का उत्साह कम नहीं कर पाई थी। अभी तक कुल 8 श्रद्धालुओं की मौत हुई है।

कश्मीर के हालात पर भी असर पड़ रहा है। यही कारण है कि इस बार तीन साल बाद बाबा अमरनाथ की यात्रा में श्रद्धालुओं में इस कदर उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा के पहले दो सप्ताह में इस बार चार साल में सबसे अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए पहुंचे हैं। अभी भी यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या इसी तरह बरकरार है।

इस साल श्री बाबा अमरनाथ की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में पहले दिन से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। पिछले साल यात्रा के पहले दिनों में बारिश के कारण बहुत कम यात्री बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए पहुंचे थे। इसके बाद यात्रा में तेजी आई, लेकिन निरंतरता नहीं रही। यात्रा में कई बार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। परंतु इस बार पहले दिन से लेकर अभी दो सप्ताह पूरे होने के बाद भी यात्रा में हर दिन 10 से 15 हजार के बीच श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं।

पहले दो सप्ताह में ही 2 लाख श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। यह पिछले चार साल में सबसे अधिक है। इससे पहले साल 2015 में पहले दो सप्ताह में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे।

इस बीच कश्मीर के हिमालय पर स्थित अमरनाथ गुफा के बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जारी तीर्थयात्रा के दौरान स्वास्थ्य कारणों से तीन और तीर्थयात्रियों की मौत हो गई जो पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश के निवासी थे।

यात्रा अधिकारी ने बताया कि पंजाब के लुधियाना निवासी मोहन लाल शर्मा के पुत्र डिंपल शर्मा (52) को अमरनाथ गुफा के समीप दिल का दौरा पड़ा था। जबकि राजस्थान के डोलबाटा अजमेर के निवासी महिंदर चौहान की पत्नी सुंदर देवी (63) को गंदेरबल जिले में बलटाल आधार शिविर में दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद चिकित्सा शिविर में डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस बीच, बलटाल जाने के दौरान मध्य प्रदेश के गंगाश्यार निवासी अजय मालवीय बीमार पड़ गये जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। श्री मालवीय की मौत के वास्तविक कारण का पता लगाया जा रहा है।

टॅग्स :अमरनाथ यात्राजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया